March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

संरक्षा आयुक्त (रेलवे), पूर्वी सर्किल द्वाराकु मारबाग-चनपटिया नव-दोहरीकृत रेलखंड का किया गया निरीक्षण

संरक्षा आयुक्त (रेलवे), पूर्वी सर्किल द्वाराकु मारबाग-चनपटिया नव-दोहरीकृत रेलखंड का किया गया निरीक्षण

हाजीपुर: 14.06.2024

सगौली-वाल्मिकीनगर दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत 10 किमी लंबे कुमारबाग-चनपटिया नव-दोहरीकृत रेलखंड का दिनांक 14.06.2024 को श्री सुवोमोय मित्रा, संरक्षा आयुक्त (रेलवे) (Commissioner of Railway Safety) पूर्वी परिमंडल, कोलकाता द्वारा निरीक्षण किया गया । इसके साथ ही रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा कुमारबाग और चनपटिया स्टेशन के मध्य विशेष ट्रेन द्वारा स्पीड ट्रायल भी सफलतापूर्वक किया गया ।

विदित हो कि 110 किमी लंबे सगौली-वाल्मिकीनगर दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत अब तक 49 किलोमीटर रेलखंड का दोहरीकरण कार्य पूरा कर इसकी कमीशनिंग की जा चुकी है । अब इस परियोजना के अंतर्गत 10 किलोमीटर लंबे कुमारबाग-चनपटिया रेलखंड का दोहरीकरण कार्य पूरा कर लिया गया है जिसका आज सीआरएस द्वारा सफलतापूर्वक निरीक्षण किया गया । इस परियोजना के शेष भाग के दोहरीकरण का कार्य प्रगति पर है ।

(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.