April 25, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सहकारिता आंदोलन से जुड़े रघुबंश नारायण सिंह का 90 वां  वर्ष में हुआ निधन 

 

सहकारिता आंदोलन से जुड़े रघुबंश नारायण सिंह का 90 वां  वर्ष में हुआ निधन

गोरौल:- सहकारिता आंदोलन से जुड़े रघुबंश नारायण सिंह का आज अहले सुबह हाजीपुर स्थित आवास पर निधन हो गया. वे करीब 90 वर्ष के थे. वर्तमान मे वे बिस्कोमान के निदेशक सह गोरौल के इनायत नगर पैक्स के अध्यक्ष भी थे. स्व रघुवंश बाबू पुराने कांग्रेसी थे. उनका पैतृक घर गोरौल के ब्यास चक गाँव है. उनकी मृत्यु की सुचना जैसे ही गोरौल पहुंची लोगो मे शोक की लहर दौर गयी. उनके बड़े पुत्र संजय कुमार सिंह ने जानकारी दी है की सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को उनके गांव ब्यास चक लाया जायेगा.

उनको दो पुत्र तीन पुत्रियां के साथ भरा पूरा परिवार है. छोटा पुत्र धनंजय कुमार जयपुर और तीन पुत्रियो मे एक अमेरिका, दूसरी कनाडा और तीसरी मुंबई मे रहती है. उन सभी के आने के बाद अंतिम संस्कार किया जायेगा. इनके निधन पर दुःख ब्यक्त करने बालो मे सांसद वीणा देवी, राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन , विधायक सिद्धार्थ पटेल पूर्व मंत्री बृषण पटेल, वीणा शाही,पूर्व विधायक विजय कुमार शुक्ला उर्फ़ मुन्ना शुक्ला,पूर्ब विधायक राजकिशोर सिंह, कांग्रेस के पूर्व प्रत्यासी ई संजीव कुमार, गोरौल नगर पंचायत के मुख्य पार्षद नागेंद्र दास, उप मुख्य पार्षद धंमनती देवी, प्रमुख मुन्ना कुमार, उप प्रमुख रोहित पटेल,संजय कुमार सिंह, दिपक कुमार,सुरेश प्रसाद सिंह, सुशील कुमार सिंह सहित दर्जनों शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.