नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने , आरोपी ,
नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने , आरोपी ,
थाना क्षेत्र के सोंधो मुख्य मार्ग के भट्ठी चौक एवं सोंधो चौक के बीच कोचिंग जा रही एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आज तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी ।
ज्ञातव्य हो कि पीड़िता ने थाने में दर्ज कराये गये प्रथमिकी में बताई है कि वह कोचिंग के लिये गोरौल जा रही थी कि सोंधो एवं भट्ठी चौक के बीच सुनसान जगह पर पहले से घात लगाकर थाने के ही चंदपुरा गांव निवासी सोनू कुमार तीन व्यक्तियों के साथ उसे पकड़ लिया और सभी ने मिलकर घसीटते हुए पास के मकई के खेत में ले गया और पहले हाथ पैर बांध दिया और सोनू जबरन दुस्कर्म करने लगा एवं उसके तीनों साथी हो रहे दुस्कर्म का विडियो बनाने लगा ।
उसके बाद सभी ने धमकी दिया कि यदि किसी को बताओगी तो तुम्हारे पिता एवं भाई को गोली मार देंगे । साथ ही बनाये गये विडियो को सोशल मिडिया पर वायरल कर बदनाम कर देंगे और उसके बाद तुम्हे कोठा के सिवा कहीं शरण नहीं मिलेगा।
यदि तुमको विडियो डिलिट करवाना है तो 50 हजार रुपया दो । इतना ही नहीं दुस्कर्म के दौरान ही उसके गले से सोने का लौकेट छिन लिया ।
इस घटना से आहत युवती के परिजनों ने थाने पर बताया कि इस घटना के कई सप्ताह बित गये, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कारवाई नही किया गया। आरोपी सरेआम घूम रहा है ।
दूसरी तरफ पीड़िता पर ही केश उठाने का दवाब पुलिस द्वारा बनाया जा रहा है। परिजनों ने आगे बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के समय भी पुलिस के द्वारा पॉस्को नही लगाकर अभियुक्तों को फायदा पहुचाने का काम किया गया है। इस सब के पीछे एक कारण है कि दुष्कर्म के आरोपी जिले में ही पदस्थापित एक वरीय पुलिस पदाधिकारी के सम्बंधित व स्वजाति के है। दूसरा कारण यह है कि वह काफी गरीब है उसके पास पैसा नही है।
