April 25, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कन्या छात्रावास का सिंघाड़ा में हुआ उद्घाटन

कन्या छात्रावास का सिंघाड़ा में हुआ उद्घाटन
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय मुकुंदपुर सिंघाड़ा में मां मीना पालयम कन्या छात्रावास का उद्घाटन किया गया। यह जिला का इकलौता महिला छात्रावास होगा। जहां बच्चियों रहकर शिक्षा को अर्जन कर सकेंगी।
छात्रावास का उद्घाटन पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह, विधायक डॉ मुकेश रोशन, वीणा सिंह, पूर्व विधायक डॉ अच्युतानंद, माध्यमिक शिक्षक संघ के रघुवंश प्रसाद सिंह, पूर्व पंसस संजीत कुमार चौधरी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह, जदयू के पूर्व प्रत्याशी डॉ आसमा परवीन, प्रोफेसर संजय सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बताया गया कि जिले में यह इकलौता महिला छात्रावास होगा। जहां बच्चियां रहकर गुरुकुलम की शिक्षा लेंगी। इस मौके पर अजीत कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, मनीष यादव आदि ने आगंतुकों का स्वागत किया। यहां वैदिक रीति से की गई छात्रावास भवन का उद्घाटन को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.