April 25, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम की जब से गूंज रहा गद्दोपुर

रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम की जब से गूंज रहा गद्दोपुर
अष्टयाम यज्ञ को लेकर भक्ति भाव में डूबा इलाका, यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए उमड़ रही भीड़
महुआ। रेणु सिंह
प्रखंड के गौसपुर चकमजाहिद पंचायत अंतर्गत गद्दोपुर स्थित केशवानंद स्वामी के समाधि स्थल रासमंडल पर मंगलवार को 24 घंटे का अखंड जाप शुरू हुआ। यह गांव अष्टयाम यज्ञ में रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम के जाप से गूंज रहा है। लोगों में भक्ति और उत्साह चरम पर है।
ग्रामीणों के सहयोग से यह अष्टयाम यज्ञ हो रहा है। जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए पहुंच रहे हैं। महिला श्रद्धालुओं में तो भक्ति सिर चढ़कर बोल रही है। यहां बच्चे भी रामायण पाठ कर रहे हैं। गायको की टोली संगीतमय जाप कर रहे हैं। इस यज्ञ को लेकर इलाका भक्ति में लीन को चला है। सोमवार को यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद भगवान की झांकी निकाली जाएगी और रात में विवाह कीर्तन होगा। यज्ञ के मुख्य यजमान में पुनेश्वर सिंह और उनकी पत्नी अनीता देवी पूजन पर बैठे हैं। पूर्व मुखिया अजय भूषण दिवाकर, राजेश सिंह, श्रवण, विश्वजीत सिंह मुन्ना, विवेकानंद सिंह, उमेश कुमार, वशिष्ठ सिंह, दीपक माया, मुकेश ठाकुर, जगमोहन सिंह, ओम प्रकाश सिंह, रणविजय कुमार, अभय मिश्रा, फुदन मिश्रा, गौरव मिश्रा, मोहन कुमार सिंह आदि सक्रिय रूप से लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.