जलपाईगुड़ी में हुई ट्रेन हादसा में महुआ के एक युवक की मौत
जलपाईगुड़ी में हुई ट्रेन हादसा में महुआ के एक युवक की मौत
महुआ। रेणु सिंह
जलपाईगुड़ी में बीते दिन हुई ट्रेन हादसा में महुआ के भी एक युवक ने जान गवा दी। बुधवार की अहले सुबह उसका शव यहां गांव लाया गया। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।
मृत युवक 35 वर्षीय विजय राय महुआ के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीनारायणपुर करैलामन तट वार्ड संख्या 12 निवासी भोनू राय का पुत्र था। बीते सोमवार की सुबह जलपाईगुड़ी में कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी थी। जिसमें महुआ गोविंदपुर के विजय राय भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजन कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके शव को लेकर घर पहुंचे। मृतक का शव घर पहुंचते ही उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमर पड़ी। वहीं परिजनों की चीख पुकार से लोग गमगीन हो गए।
