परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा 09 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा
09 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
हाजीपुर: 19.06.2024
Diploma-Certificate entrance competitive Examination (PE/PM/PMM)-2024 के परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा 09 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा जिनका विवरण निम्नानुसार है –
1. गाड़ी सं. 03397/03398 पटना-गया-पटना अनारक्षित परीक्षा स्पेशल – गाड़ी सं. 03397 पटना-गया अनारक्षित परीक्षा स्पेशल दिनांक 21, 22 एवं 23 जून, 2024 को पटना जं. से 01.00 बजे खुलकर उसी दिन सुबह 04.00 बजे गया पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 03398 गया-पटना अनारक्षित परीक्षा स्पेशल दिनांक 21, 22 एवं 23 जून, 2024 को गया से 20.00 बजे खुलकर उसी दिन 23.00 बजे पटना जं. पहुंचेगी ।
2. गाड़ी सं. 03205/03206 पटना-डीडीयू-पटना अनारक्षित परीक्षा स्पेशल (आरा-बक्सर-दिलदारनगर के रास्ते) – गाड़ी सं. 03205 पटना-डीडीयू अनारक्षित परीक्षा स्पेशल दिनांक 21, 22 एवं 23 जून, 2024 को पटना जं. से 01.00 बजे खुलकर उसी दिन सुबह 05.00 बजे डीडीयू पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 03206 डीडीयू-पटना अनारक्षित परीक्षा स्पेशल दिनांक 21, 22 एवं 23 जून, 2024 को डीडीयू से 19.30 बजे खुलकर उसी दिन 23.30 बजे पटना जं. पहुंचेगी ।
3. गाड़ी सं. 03669/03670 पटना-डीडीयू-पटना अनारक्षित परीक्षा स्पेशल (जहानाबाद-गया-अनुग्रह नारायण रोड-डेहरी ऑन सोन-सासाराम के रास्ते) – गाड़ी सं. 03669 पटना-डीडीयू अनारक्षित परीक्षा स्पेशल दिनांक 21 एवं 23 जून, 2024 को पटना जं. से 21.00 बजे खुलकर 23.50 बजे गया रूकते हुए अगले दिन सुबह 05.00 बजे डीडीयू पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 03670 डीडीयू-पटना अनारक्षित परीक्षा स्पेशल दिनांक 22 एवं 24 जून, 2024 को डीडीयू से 19.30 बजे खुलकर देर रात्रि 00.05 गया रूकते हुए सुबह 03.00 बजे पटना जं. पहुंचेगी ।
4. गाड़ी सं. 03202/03201 पटना-कटिहार-पटना अनारक्षित परीक्षा स्पेशल – गाड़ी सं. 03202 पटना-कटिहार अनारक्षित परीक्षा स्पेशल दिनांक 21, 22 एवं 23 जून, 2024 को पटना जं. से 15.00 बजे खुलकर उसी दिन 21.45 बजे कटिहार पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 03201 कटिहार-पटना अनारक्षित परीक्षा स्पेशल दिनांक 21, 22 एवं 23 जून, 2024 को कटिहार से 22.15 बजे खुलकर अगले दिन 05.30 बजे पटना जं. पहुंचेगी ।
5. गाड़ी सं. 05573/05574 सहरसा-पटना-सहरसा अनारक्षित परीक्षा स्पेशल (मानसी-खगड़िया-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-सोनपुर-पाटलिपुत्र के रास्ते) – गाड़ी सं. 05573 सहरसा-पटना अनारक्षित परीक्षा स्पेशल दिनांक 21 एवं 23 जून, 2024 को सहरसा से 20.30 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 04.30 बजे पटना जं. पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 05574 पटना-सहरसा अनारक्षित परीक्षा स्पेशल दिनांक 22 एवं 24 जून, 2024 को पटना जं. से 19.10 बजे खुलकर अगले दिन 02.30 बजे सहरसा पहुंचेगी ।
6. गाड़ी सं. 05563/05564 रक्सौल-पटना-रक्सौल अनारक्षित परीक्षा स्पेशल (सीतामढ़ी-दरभंगा-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र के रास्ते) – गाड़ी सं. 05563 रक्सौल-पटना अनारक्षित परीक्षा स्पेशल दिनांक 21 जून, 2024 को रक्सौल से 19.15 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 05.00 बजे पटना जं. पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 05564 पटना-रक्सौल अनारक्षित परीक्षा स्पेशल दिनांक 22 जून, 2024 को पटना जं. से 19.10 बजे खुलकर अगले दिन 05.00 बजे रक्सौल पहुंचेगी ।
7. गाड़ी सं. 05557/05558 बेतिया-पटना-बेतिया अनारक्षित परीक्षा स्पेशल (बापूधाम मोतिहारी-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र के रास्ते) – गाड़ी सं. 05557 बेतिया-पटना अनारक्षित परीक्षा स्पेशल दिनांक 21 जून, 2024 को बेतिया से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 05.45 बजे पटना जं. पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 05558 पटना-बेतिया अनारक्षित परीक्षा स्पेशल दिनांक 22 जून, 2024 को पटना जं. से 19.30 बजे खुलकर अगले दिन 03.00 बजे बेतिया पहुंचेगी ।
8. गाड़ी सं. 05201/05202 मुजफ्फरपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल (हाजीपुर-सोनपुर के रास्ते) – गाड़ी सं. 05201 मुजफ्फरपुर-छपरा अनारक्षित परीक्षा स्पेशल दिनांक 22 एवं 23 जून, 2024 को मुजफ्फरपुर से 02.00 बजे खुलकर उसी दिन सुबह 05.00 बजे छपरा पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 05202 छपरा-मुजफ्फरपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल दिनांक 22 एवं 23 जून, 2024 को छपरा से 19.30 बजे खुलकर उसी दिन 23.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी ।
9. गाड़ी सं. 05268/05267 मुजफ्फरपुर-भागलपुर-मुजफ्फरपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल (समस्तीपुर-बछवारा-बरौनी-बेगुसराय-मुंगेर के रास्ते) – गाड़ी सं. 05268 मुजफ्फरपुर -भागलपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल दिनांक 21 एवं 23 जून, 2024 को मुजफ्फरपुर से 22.30 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 04.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 05267 भागलपुर-मुजफ्फरपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल दिनांक 22 एवं 24 जून, 2024 को भागलपुर से 19.30 बजे खुलकर अगले दिन 00.45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी ।
(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी
