गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो बासुदेव गांव में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हुए मारपीट में तीन महिला सहित चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गये .
गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो बासुदेव गांव में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हुए मारपीट में तीन महिला सहित चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गये .
सभी जख्मियों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में कराया गया . इस सम्बंध में गांव के ही गूंजा देवी द्वारा थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि वह घर में खाना बना रही थी कि इसी दौरान उसके दरबाजे पर हल्ला होने लगा. जब वह घर से बाहर निकली तो देखी कि उसके पति गोविंद सिंह को कुछ लोग बुरी तरह मारपीट कर रहा है और सभी ने फंरसा से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया . जब उसकी पुत्री बचाने आई तो सभी ने मिलकर बाल पकड़ घसीटते हुऊये कपड़ा फाड़ कर वेलग्न कर दिया . साथ ही आरोपियों पर उसके अतिसंवेदनशील अंगों के साथ छेड़छाड़ किये जाने का आरोप भी लगाया गया है . पीड़िता के सास ललिता देवी को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है. इतना ही नही सभी ने मिलकर 50 हजार नगद एवं सोने का जितिया भी छीन लिया. इस मामले में पंकज कुमार , भजू कुमार , अभिषेक कुमार , रोहित कुमार , निशांत कुमार सहित सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है .
