कचहरी सचिव होंगे पंचायत पुस्तकालय प्रभारी ।
T कचहरी सचिव होंगे पंचायत पुस्तकालय प्रभारी ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
हाजीपुर (वैशाली)बिहार राज्य ग्राम कचहरी सचिव संघ ने बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के द्वारा ग्राम पंचायतों में पंचायत ज्ञान केन्द्र/पंचायत पुस्तकालयों की स्थापना के संबंध में जारी पत्रांक 5253 दिनांक 14/06/2024 की सराहना करते हुए ग्राम कचहरी सचिवों को पुस्तकालय प्रभारी बनाये जाने पर खुशी जाहिर की है। संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश प्रवक्ता कुमार गौरव ने बताया कि जारी पत्र में निर्देशित है कि पुस्तकालय में चार प्रशाखाएं होंगी यथा- (1) डीजीटल लर्निंग प्रशाखा,(2) बाल साहित्य एवं साहित्य प्रशाखा,(3)समाचारपत्र,
जर्नल्स, प्रैक्टिकल एवं पुस्तक से संबंधित प्रशाखा तथा (4) प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी एवं स्व अध्ययन से संबंधित प्रशाखा। पुस्तकालय की सदस्यता नि:शुल्क होगी और एक सौ रुपए जमा कर पंद्रह दिनों के लिए तीन किताबें घर ले जाने की सुविधा भी होगी। सरकारी स्तर से क्रय पुस्तकों के अलावे पुस्तकालय के संवर्धन हेतु इच्छुक व्यक्ति अथवा एनजीओ से पुस्तकें दान में प्राप्त की जा सकती हैं,साथ ही संचालन में भी चयनित पदधारकों की नि:शुल्क सेवा ली जा सकती है।कुमार गौरव ने कहा कि ग्राम कचहरी सचिव समाज एवं प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कार्यों एवं दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वाह करते आ रहे हैं और अब पुस्तकालय प्रभारी के दायित्वों का भी समुचित निर्वाह करेंगें।
