स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है शरीर को सभी पदार्थ मिले ।
स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है शरीर को सभी पदार्थ मिले ।
अगर आपको स्वस्थ रहना है तो जरूरी है कि शरीर को सभी तरह के पदार्थ मिले । अगर आप अपने शरीर को सही न्युट्रिशन देते हैं तो आप स्वस्थ रहेंगे और कोई भी बिमारी आपको तंग नहीं करेगी । अतः ज़रूरी है कि आप अपने शरीर के लिए महत्वपूर्ण तत्व लेते रहे । बहुत ऐसे परिवार हैं जिनको इस तरह की सुविधा नहीं मिलती है इसलिए परिवार के सभी लोग अस्वस्थ रहते हैं । उक्त बातें हेल्थ एंड न्यूट्रीशन प्रोग्राम के तहत आस्था फाउंडेशन के सचिव पुरुषोत्तम सिंह ने कही । कार्यक्रम के तहत गरीब परिवार के बीच डाबर इंडिया एवं समर्पण वेलफेयर एसोसिएशन एवं शोसल डेवलपमेंट के सहयोग से आस्था फाऊंडेशन के तहत सैकड़ों महिलाएं एवं बच्चों के बीच फ्रूट जूस और टुथपेस्ट का वितरण किया गया । उपस्थित महिलाओं ने आस्था फाऊंडेशन द्वारा चलाए जा रहे से कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह से गरीब परिवार को स्वास्थ्य संबंधी मदद मिलेगी और हमलोग स्वस्थ रहेंगे । कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं और बच्चों नं भाग लिया। आस्था फाऊंडेशन के तरफ से इस तरह के स्वास्थ्य संबंधी मदद लगातार जारी रहेगी ।
