April 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गुवाहाटी से श्रीगंगानगर के लिए चलाये जा रहे समर स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार

 

कटिहार-बरौनी-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-सिवान-गोरखपुर-अयोध्याधाम-कानपुर-मथुरा-जयपुर के रास्ते
गुवाहाटी से श्रीगंगानगर के लिए चलाये जा रहे समर स्पेशल के
परिचालन अवधि में विस्तार, चलाये जाएंगे और 13 फेरे

हाजीपुर: 20.06.2024

ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कटिहार-बरौनी-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-सिवान-गोरखपुर-अयोध्याधाम-कानपुर-मथुरा-जयपुर के रास्ते गुवाहाटी से श्रीगंगानगर के लिए चलाये जा रहे स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है । अब इस स्पेशल के गुवाहाटी एवं श्रीगंगानगर से और 13 फेरे निम्नानुसार चलाये जाएंगे है –

1. गाड़ी संख्या 05636 गुवाहाटी-श्रीगंगानगर समर स्पेशल वर्तमान में 26.06.2024 तक प्रत्येक बुधवार को गुवाहाटी से परिचालित की जा रही है। इस स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे दिनांक 03.07.2024 से 25.09.2024 तक प्रत्येक बुधवार को चलाने का निर्णय लिया गया है । यह स्पेशल गुवाहाटी से बुधवार को 18.15 बजे खुलकर गुरूवार को 13.37 बजे हाजीपुर रूकते हुए शनिवार को 03.30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी ।

2. गाड़ी संख्या 05635 श्रीगंगानगर-गुवाहाटी समर स्पेशल वर्तमान में 30.06.2024 तक प्रत्येक रविवार को श्रीगंगानगर से परिचालित की जा रही है। इस स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे दिनांक 07.07.2024 से 29.09.2024 तक प्रत्येक रविवार को चलाने का निर्णय लिया गया है । यह स्पेशल श्रीगंगानगर से रविवार को 13.20 बजे खुलकर मंगलवार को 02.05 बजे हाजीपुर रूकते हुए बुधवार को 00.25 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी ।

इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 01, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 12 कोच हैं।

(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.