April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में विभिन्न जगहों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन ।

महुआ में विभिन्न जगहों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली (हाजीपुर) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न भागों में योग दिवस का आयोजन किया गया । वैशाली जिले के महुआ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं अन्य संस्थान से जुड़े लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।विभिन्न विद्यालयों में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। महुआ के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नगर परिषद सभापति नवीन चंद्र भारती एवं उपसभापति रोमी यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जनों ने योग दिवस में भाग लिया तथा क्षेत्र वासियों को निरोग रहने का संदेश दिया ।ज्ञान ज्योति गुरुकुलम एवम आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वावधान में कन्हौली खेल मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व ज्ञान ज्योति गुरुकुलम के निदेशक अजीत कुमार आर्य, अभय कुमार आर्य, हरिओम कुमार आर्य ने किया। यहां पर बड़ी संख्या में प्रशिक्षकों द्वारा योग ,प्राणायाम ,ध्यान ,सूर्य नमस्कार सहित अन्य प्रकार के योग करने की प्रशिक्षण दी गई। महुआ प्रखंड क्षेत्र के सूरतपुर स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में प्राचार्य शंकर मालाकार के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विभिन्न योगासन कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों को योग अपनाकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। ताजपुर बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत माधोपुर परसौनिया स्थित प्रेम प्रमिला आवासीय विद्यालय में प्राचार्य राजीव कुमार के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। गोविंदपुर प्रसिद्ध शक्ति पीठ क्षेत्र में ह्यूमन डेवलपमेंट सोसाइटी के तत्वाधान में विश्व योग दिवस का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर योग प्रशिक्षक डॉक्टर कामेश्वर गुप्ता ने मानव जीवन में योग के महत्व के बारे में बताया। उपस्थित लोगों को उन्होंने प्राणायाम , शवासन ,वज्रासन सूर्य नमस्कार जैसे आसान को अपनाकर योग से जुड़कर स्वस्थ रहने की सलाह दी गई।इस अवसर पर लोगों को प्रकृति से जुड़ने के लिए तुलसी का पौधे का वितरण किया गया तथा सभी लोगों को आने वाले दिनों में वृक्ष लगाने का संकल्प दिलाया गया ।कार्यक्रम में समाजसेवी प्रदीप सोनी ,मो. इरशाद अहमद, विनोद कुमार गुप्ता ,राज किशोर सिंह ,महेंद्र प्रसाद यादव ,पंकज सोनी ,विनोद शाह ,नील रंजन कुमार , गोलू कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।इसके अलावा छतवारा स्थित सृजन पब्लिक स्कूल पंचायत धर्मेंद्र कुमार सिंह, मां भारती पब्लिक स्कूल में धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया । सिंघाड़ा स्थित संत जोसेफ स्कूल में निदेशक सत्येंद्र कुमार सिंह एवं प्रबंधक सीमा सिंह के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन की खबर है।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रशिक्षकों ने बताया कि पूरे वर्ष में 21 जून सबसे लंबा दिन होता है, इसके बाद सूर्य उत्तरायण से दक्षिणायन होते हैं ।धीरे-धीरे दिन छोटा होने लगता है इसलिए इसे पतंजलि ऋषि को याद करते हुए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है ।विभिन्न योगासन को अपनाकर आज विश्व के प्रत्येक देश के लोग निरोग रहने के लिए हर संभव प्रयास में लगे हुए ।यह संदेश भारत से निकालकर पूरे विश्व में छाया ,यह हम भारतवासियों के लिए गौरव का क्षण है ।हमें भी प्रत्येक दिन योगाभ्यास करके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन जीने की प्रयास करना चाहिए ।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं व बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.