April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

लखनऊ में नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड का आयोजन, अभिनेत्री अमीषा पटेल होगी मुख्य अतिथि।

लखनऊ में नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड का आयोजन, अभिनेत्री अमीषा पटेल होगी मुख्य अतिथि।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

आपको बताते चलें आगामी 25 अगस्त 2024 को होने वाले अवॉर्ड शो का आयोजन लखनऊ के गोल्डन ब्लॉसम होटल में होगा इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल हैं जो की नवाबों के शहर लखनऊ में आकर नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड से जुड़े प्रत्येक वर्ग को नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड देकर करेंगे सम्मानित इसमें संपूर्ण भारतवर्ष से 93 कैटिगरीज में समस्त प्रतिभागियों का सम्मान किया जाएगा सहेली फाउंडेशन के अंतर्गत होने वाले इस अवॉर्ड शो के बारे में हमने सीधे अनिल यादव से जानकारी ली उन्होंने बताया कि हम इस अवॉर्ड शो का आयोजन बड़े पैमाने पर कर रहे हैं जिसकी सारी तैयारियां जोरों शोरों पर है इस कार्यक्रम में हमने विभिन्न हस्तियों को आमंत्रित किया है जोकि राजनीतिक सामाजिक व मनोरंजन जगत से होंगे इसके साथ ही उन्होंने मीडिया कर्मियों का भी विशेष आभार व्यक्त कर उन्हें सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया है सहेली फाउंडेशन के डायरेक्टर अनिल यादव जी ने कहा की मीडिया कर्मियों का सहयोग ही हमारी ताकत है जिससे हम अपने अवॉर्ड शो को प्रमुखता से देश दुनिया के बीच रख सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.