रसूल पुर कोरीगांव पंचायत की उप मुखिया निर्विरोध चुनी गई सोनी देवी

रसूल पुर कोरीगांव पंचायत की उप मुखिया निर्विरोध चुनी गई सोनी देवी ।
गोरौल प्रखंड क्षेत्र के रसलपुर कोरीगांव पंचायत में उप मुखिया का पद खाली था। इस कारण पंचायतीराज अधिनियम के अनुसार उप मुखिया चुने जाने हेतु सभी 12 वार्ड सदस्यों की बैठक की गई थी।
मुखिया केशरी देवी की अध्यक्षता में विधिवत उप मुखिया चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न हुयी।
बैठक में वार्ड 6 की सदस्या सोनी देवी निर्विरोध उप मुखिया चुन ली गयी।
यह चुनाव प्रक्रिया की मॉनिटरिंग जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी साजिद अली ने की ।
जानकारी के अनुसार निवर्तमान उप मुखिया के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पिछले बैठक में बहुमत से पारित हो गया था। विभागीय प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को नये उप मुखिया के चुनाव के लिए बैठक हुयी। कुल 12 वार्ड सदस्यों में से 3 वार्ड सदस्य बैठक में शामिल न हुए ।
इसके बाद सम्पन्न कार्रवाई के तहत शेष बचे सभी 9 वार्ड सदस्यों ने एक तरफा वोटिंग करते हुए सोनी देवी को उप मुखिया चुन लिया।