बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता जी को माला से स्वागत करते हुए ग्राम रक्षा दल की मांग पत्र समर्पित किये l
बिहार ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम प्रसाद राऊत के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री श्री विजय कुमार साह, प्रदेश सचिव श्री धर्मेंद्र दास पूर्व प्रमुख श्री वीरेंद्र यादव जिला सचिव श्री गुप्ता राजा बाबू प्रतिनिधिमंडल बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता जी को माला से स्वागत करते हुए ग्राम रक्षा दल की मांग पत्र समर्पित किये l
ज्ञातव्य है कि बिहार ग्राम रक्षा दल बिहार प्रदेश के बैनर तले वर्षो से अपनी मांगों को लेकर सड़क से संसद भवन तक आंदोलन के माध्यम से सरकार, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का ध्यान को आकृष्ट कराया जा रहा है,और मांगे पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा
दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम प्रसाद राऊत ने कहा है कि पंचायती राज विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी पटना के द्वारा जारी ज्ञापन 325/15,01,2021 के क्रम संख्या 06 पर पंचायत सरकार भवन में सुरक्षा कर्मी एवं स्वच्छता कमी को लेकर संविदा पर नियोजन प्रस्तावित है,इसके लिए 1263 करोड रुपए की राशि षष्ठम राज्य वित्त आयोग पटना के द्वारा अनुमानित राशि व्यय है l
विदित है कि पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव श्री मिहिर कुमार सिंह जी के द्वारा विभागीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक के ज्ञापन 10762/10, 11, 2022 पत्र के क्रम संख्या 25 पर ग्राम रक्षा दल के सदस्यों को पंचायत सरकार भावनाओं में नियोजन हेतु निर्देश दिया गया है l
*लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती कोशिश करने वालों को कभी हार नहीं होती*
इस बात को दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम प्रसाद राऊत के नेतृत्व में सभी सम्मानित ग्राम रक्षा दल के नौजवानों ने चरितार्थ करके दिखा दिया है,अब सिर्फ पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव श्री मिहिर कुमार सिंह जी के द्वारा दिए गए आदेश को सुबे बिहार में कार्यान्वित करने की जरूरत है l जब इस संदर्भ में शनिवार को पंचायती राज विभाग के माननीय मंत्री श्री केदार गुप्ता जी से हम प्रतिनिधि मंडल मिलकर ज्ञापन समर्पित किया तो बोले कि मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में इस मुद्दे को उठाकर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का ध्यान को आकृष्ट करेंगे l इसी संदर्भ में दिनांक 25/06/ 2024 को मधुबनी टाउन क्लब के मैदान में दिन की 01 से ग्राम रक्षा दल के नौजवानों की बैठक आयोजित की गई है l
