April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

धूम धाम से मनाया गया गुलाम रसूल साह का 40 वां सालाना उर्स।

धूम धाम से मनाया गया गुलाम रसूल साह का 40 वां सालाना उर्स।

गोरौल प्रखंड क्षेत्र के मुस्तफा पुर हरशेर में शनिवार को हर साल की भांति इस वर्ष भी गुलाम रसूल साह वारसी का दो दिवसीय 40 वां सालाना उर्स मनाया गया, इस अवसर पर बाबा के मुरीदों और चाहने वालों ने अपनी मुराद पूरी हो पर गाजे बाजे के साथ हजारों की संख्या चादर चढ़ाई दुआएं मांगी,

मजार कमेटी के अध्यक्ष शमशाद अहमद, सचिव इरशाद अहमद, कोषाध्यक्ष मो जमाल, फैज वारसी, अंसार अहमद इम्तियाज अहमद, मो अब्बास, मो निज़ाम, तरन्नुम प्रवीण सहित अन्य लोगों ने बताया कि शुक्रवार को जलसे का आयोजन किया गया था एवं शनिवार को संध्या 4 बजे चादर पोसी की गई, रात्रि में खानकाही कव्वाली का प्रोग्राम आयोजित किया गया है, साथ ही यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए खाने एवं रहने का भी व्यवस्था  किया गया है, उर्स के अवसर पर कटरमाला पंचायत की मुखिया जानकी देवी, संजय कुमार सहित अन्य लोगों ने चादरपोशी की, वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.