गरीबों मजदूरों सामाजिक न्याय की शक्तियों एवं धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एकजुट होने की जरूरत–राम कुमार
गरीबों मजदूरों सामाजिक न्याय की शक्तियों एवं धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एकजुट होने की जरूरत–राम कुमार
*शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के ताजपुर प्रखंड कमिटी की समीक्षात्मक बैठक संपन्न, लिए गए कई आंदोलनात्मक निर्णय*
*एनएच बंगरा थाना झूठा मुकदमा कांड संख्या 78/24 को जांच कर खारिज तथा गौसपुर सरसौना पंचायत में बिना बोर्ड लगाए हो अनियमितता पूर्ण नाला निर्माण की जांच हो अन्यथा होगा आंदोलन – नरेश राय*
ताजपुर. / समस्तीपुर : – 24 जून 2024
सांप्रदायिक सामंती की गहरी शाजिश से हुई सामाजिक न्याय एवं धर्मनिरपेक्ष की हार, गरीबों मजदूरो, सामाजिक न्याय की शक्तियों एवं धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एकजुट होने की जरूरत है अगर ये ताकते एकजुट रहती तो सांप्रदायिक ताकतों की दाल नहीं गलती। उक्त बातें आज प्रखंड के गौसपुर सरसौना में आयोजित ताजपुर प्रखंड कमिटी की समीक्षात्मक बैठक को संबोधित करते शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के जिला संयोजक कॉमरेड राम कुमार ने कहीं।
उन्होंने आगे कहा कि इस बार देश की जनता ने संविधान, लोकतंत्र और रोजगार के लिए जनादेश दिया है प्रधानमंत्री जी का अहंकार को तोड़ा है, जनता इस चुनाव में उनको बैसाखी पर लाकर खड़ा कर दिया है। यह जनता की बड़ी जीत है अगला भविष्य सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष ताकतों की है । जो अधूरा रह गया उसे पूरा करने का प्रयास जारी रहेगा। शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच जैसी क्रांतिकारी संगठन का इस लोकसभा चुनाव में अपने काम काज के क्षेत्र में ऐतिहासिक एवं शानदार प्रदर्शन रही है यह संगठन पर जनता की बढ़ते भरोसा का प्रमाण है। हमे बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए 30 लाख पदों पर भर्ती तथा आम जनता को 200 यूनिट बिजली फ्री और 500 में गैस सिलेंडर एवं अग्निवीर की समाप्ति के लिय संघर्ष तेज करना होगा।
प्रखंड संयोजक कॉमरेड नरेश राय के अध्यक्षता व जिला संयोजक कॉमरेड राम कुमार के पर्यवेक्षण में आयोजित बैठक में उजियारपुर संसदीय क्षेत्र के सरायरंजन प्रखंड में अपने काम काज के क्षेत्र में इंडिया गठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार आलोक कुमार मेहता को मिले मतों की समीक्षा,संगठन की सदस्यता, पंचायत/प्रखंड सम्मेलन करने पर विचार, एनएच बंगरा झूठा मुकदमा कांड संख्या 78/24 को खारिज करने, गौसपुर सरसौना पंचायत में बिना बोर्ड लगाए अनियमितता पूर्ण हो रहे नाला निर्माण की जॉच कराने जनसमस्याओं पर संघर्ष तेज करने समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में जिला कमिटी सदस्य सोनिया देवी, अनिता देवी,शिव कुमारी देवी, राम निवास मिश्र,उपेंद्र कुमार सिंह, बिरजू राय, महेश राय,शौकत अली उर्फ पप्पू खान,, मोहम्मद ओबैस राम शोभित राय, मोहम्मद शन्नू,महेश सिंह, मोहम्मद आजाद,समेत कई अन्य दर्जनों प्रखंड कमिटी सदस्य ने अपना – अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि एनएच बंगरा झूठा मुकदमा कांड संख्या 78/24 को जांच कर खारिज और गौसपुर सरसौना पंचायत में बिना बोर्ड लगाए अनियमितता पूर्ण निर्माण की जांच कर करवाई नहीं होता है तो संगठन झूठा मुकदमा खारिज होने तक और अनियमितता पूर्ण नाला निर्माण की जॉच होने तक चरणवद्ध आंदोलन करेगी।
