April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चंद्र मोहन सिंह ने गरीब बच्चों के बीच मनाया अपनी बिटिया का पहला जन्मदिन।

चंद्र मोहन सिंह ने गरीब बच्चों के बीच मनाया अपनी बिटिया का पहला जन्मदिन।
बिहार मानवाधिकार न्याय आयोग के इंचार्ज और दिल्ली में पदस्थापित चंद्र मोहन सिंह ने अपनी बिटिया का प्रथम जन्मदिन गरीब बच्चों के बीच मनाया। चंद्र मोहन सिंह ने वैशाली जिला के पातेपुर ब्लॉक के नगर पंचायत कोआही में गरीब बच्चों के बीच अपना बिटिया का जन्मदिन मनाया साथ ही गरीब बच्चों के बीच कलम, कॉपी, किताब और टॉफी वितरित की। इसके साथ ही उन्होंने पौधा रोपण भी किया। उन्होंने ने अपने बिटिया का जन्मदिन गरीब बच्चों के बीच मना कर एक मिसाल कायम की है। इस कार्यक्रम में उनके के साथ वेबनेट कंप्यूटर के संस्थापक रणवीर कुमार, बजरंग दल पातेपुर से राजू सिंह, शिक्षक अशोक कुमार, नीलमणि,रौशन, अवधेश शर्मा, महंत राघव दास,मनीष कुमार यादव आदि लोग उपस्थित थे। इस मौके पर उन्होंने ने कहा कि गरीब दबे, कुचले और समाज के वंचित लोगों के लिए कार्य करना उनको बहुत ही अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह का कार्यक्रम जारी रहेगा और पातेपुर में अगले कुछ दिनों में 5000 पौधों का रोपण किया जाएगा। श्री सिंह अपने सामाजिक कार्यों के लिए वैशाली ज़िले के आसपास के क्षेत्र में काफी चर्चित व्यक्ति हैं। उन्होंने ने हमेशा गरीबों और वंचित लोगों की आवाज बुलंद करने का कार्य किया है। वह क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य गतिविधियां हमेशा करते रहते हैं। उनके के कार्यों की सराहना पटना, दिल्ली से लेकर देश के अन्य हिस्सों में हो रहती है। इस कार्य में उनको उनके ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव ग्रुप जिसमें लगभग 10000 अधिकारी जुड़े हुए से हमेशा सहयोग मिलता रहता है। एवं ग्रुप के सदस्य भी सामाजिक कार्यों को बखूबी निभाते रहते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.