उर्दू प्रशिक्षण में ए ग्रेड लाने पर निदेशालय द्वारा पुतुल को किया सम्मानित
उर्दू प्रशिक्षण में ए ग्रेड लाने पर निदेशालय द्वारा पुतुल को किया सम्मानित
महुआ। रेणु सिंह
उर्दू प्रशिक्षण में ए ग्रेड लाने पर हिन्दू समुदाय की शिक्षिका को उर्दू निदेशालय पटना के द्वारा सम्मानित किया गया है। निदेशालय के द्वारा शिक्षिका को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किए जाने से उसमें उनमें खुशी का पारावार नहीं है।
पुतुल कुमारी महुआ अनुमंडल और पातेपुर प्रखंड अंतर्गत हरलोचपुर सुक्की निवासी और महुआ अनुमंडल कार्यालय के अधिवक्ता शंभू कुमार शर्मा की पुत्री है।
पुतुल उर्दू पढ़ने लिखने का पाठ्यक्रम मुकम्मल की है। साथ ही 2024 की आयोजित परीक्षा में उसने ए ग्रेड लाई है। उर्दू निदेशालय पटना के निदेशक व अपर सचिव इमरान साहेब तथा विद्युत विभाग के अध्यक्ष आमिर सुहानी के द्वारा प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित की गई। पुतुल स्नातकोत्तर इतिहास व एमसीए की डिग्री हासिल कर जमुई जिला के माध्यमिक विद्यालय में कंप्यूटर विज्ञान की शिक्षिका है। उर्दू शिक्षक में ए ग्रेड पाने से पुतुल काफी उत्साहित है। उन्होंने शुक्रवार को यहां बताया कि व्यक्ति को विभिन्न भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
