April 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जला ट्रांसफार्मर बदल दिया गया, 5 को जुलाई सड़क जाम आंदोलन स्थगित- मो० एजाज

जला ट्रांसफार्मर बदल दिया गया, 5 को जुलाई सड़क जाम आंदोलन स्थगित- मो० एजाज

ताजपुर/समस्तीपुर : – – 3 जुलाई 2024
अस्पताल चौक स्थित जला ट्रांसफार्मर मंगलवार को देर शाम बदल दिया गया। 5 जुलाई को आहूत सड़क जाम आंदोलन स्थगित रहेगा।
ये जानकारी बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इनौस प्रखंड उपाध्यक्ष मो० एजाज एवं भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल चौक का ट्रांसफार्मर
पहले से खराब चल रहा था जो 28 जुन को जल गया था। जानकारी के बाबजूद बिजली विभाग द्वारा 5 दिनों में भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया था। भीषण गर्मी एवं पेयजलापूर्ति से परेशान लोगों ने इनौस एवं भाकपा माले के बैनर तले ट्रांसफार्मर लगाने में विभागीय लेट लतीफी के खिलाफ मंगलवार को ऊर्जा मंत्री का पूतला फूंककर विरोध दर्ज कराया था साथ ही 5 जुलाई को सड़क जाम आंदोलन चलाने की घोषणा की गई थी। इसी बिच अन्य सभी मांगों पर वरीय विधुत अधिकारी द्वारा वार्ता के बाद मंगलवार को ही शाम में उक्त जला ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया। बुधवार से विधुत आपूर्ति शुरू भी कर दिया गया। अतः नेताद्वय ने आपसी राय मशविरा के बाद 5 जुलाई को आहूत सड़क जाम आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.