April 24, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

उर्स यूसफी तेगी रह० चांदपुर फतह वैशाली शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न ।

उर्स यूसफी तेगी रह० चांदपुर फतह वैशाली शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न ।

उछल उछल कर नचनिया की तरह नाते पाक पढ़ना तौहीने रसूल / मुफ्ती शमशाद अमजदी

अकीदये तौहिदो रिसालत एवं सलफ सालेहीन के तरीके के बागियों से कोई समझौता नहीं / सैयद गुलज़ारे मिल्लत

नसीम रब्बानी
आदिल शाहपुरी
वैशाली दादा पीर सरकारे सुरकहीं के खलीफ ए जनशीन सरकारे चांदपुर फतह वैशाली पीरे तरीकत सूफी शाह मोहम्मद यूसुफ अली कादरी तेगी का 34 वां सालाना उर्स बनाम सरकारे सुरकहीं कांफ्रेंस हजारों जायरीन की संख्या में कुल शरीफ , फातिहा शरीफ , चादरपोशी , गुलपोशी , दरुदो सलाम और दोआ के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गुलजारे मिल्लत हजरत अल्लामा मौलाना सैयद शाह गुलज़ारे इस्माइल वास्ती कादरी मसौली सज्जादा नशीन ख़ान काहे रजजाकिया मसौली शरीफ उपस्थित हुए उन्होंने कॉन्फ्रेंस में आए हुए मेहमानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जलालतुल मशाएख का जीवन हम सबके लिए सफलता की कुंजी है इनका व्यक्तित्व आचरण अपना कर ही हम सच्चे युसूफी हो सकते हैं अन्यथा सिर्फ आने और जाने से सफलता नहीं मिलने वाली जब तक हमारा कर्तव्य यूसुफ शाह रह० जैसा ना हो जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अकीदय तौहिदो रिसालत और सलफ सालेहीन के तरीके कार के बागियों से किसी अवसर पर समझौता नहीं किया जाएगा क्योंकि हम पहले सुन्नत वल जमात के तरफदार ही नहीं बल्कि सच्चे और पक्के वफादार हैं। इस सभा से शैखुल हदीस मदरसा अमजदिया यूपी हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती मोहम्मद शमशाद अमजदी ने कहा कि उर्स सिर्फ हंगामा जमा करने का या हंगामा करने का नाम नहीं बल्कि साहिबे मजार से सच्चे अकिदत का इजहार का नाम उर्स है इस में ज़रा सी कोताही हम सब के लिए हानिकर हो सकता है आए हुए अतिथियों का एतराम करते हुए उर्स मनाया जाए ताकि उर्स का एहतराम बाक़ी रहे और आपकी जमाअत का भी इज्जत बाकी रहे इन्होंने यह भी कहा कि इस अवसर पर सभा का आयोजन किया जाता है जिसमें प्रसिद्ध नात खां एवं मौलाना उपस्थित होते हैं और नात , मन्क़बत के पंक्ति पढ़ते हैं लेकिन अफसोस की बात यह है कि उनका पढ़ने का अंदाज शरीयत के खिलाफ होता है इसलिए की उछल-उछल कर नचनिया की तरह नाच नाच कर नात और मन्क़बत पढ़ना शरीयत के खिलाफ है और तौहिने रसूल भी है और तौहिने औलिया भी जिस से नात खां को बचना और बचाना अनिवार्य है नहीं तो वह गुनहगार होंगे और आप भी पोशाक के साथ किरदार को भी बदलें सिर्फ झुम झुम कर नात पढलेने से बेड़ा पार नहीं होगा । सभा की अध्यक्षता पीरे तरीकत हजरत मौलाना मोहम्मद कसीमुल हक़ यूसफी तेगी सज्जादा नशीं ख़ान काहे तेगिया युसूफिया चांदपुर फतह पातेपुर प्रखंड वैशाली ने किया और कहा कि देश भर में मुस्लिम मुखालिफ षडयंत्र रची जा रही है जिस से हम सब को चौकन्ना हो कर जीवन यापन करने का प्रयास करना है साथ ही मौबलिंचिग में फंसाकर मां-बहनों भाईयों को दुर्व्यवहार किया जा रहा है मुस्लिम बहनों को फंसा कर शादी कर धर्म वापसी की जा रही है जो कौम मुस्लिम के लिए शर्मनाक बात है ऐसी स्थिति में सब से पहले अपने जवान बेटियों को और जवान बहूओं को खुले तौर पर बाजार जाने पर रोक लगाएं और जाएं तो नकाब पोश एवं अपने अभिभावकों के साथ ही जाएं और ज्यादा देर बाजार का चक्कर न काटें शाम होने से पहले घर चले जाएं साथ ही 4 जीबी और 5 जीबी वाला अंडों राइड मुबाइल से दूर रखें समय-समय पर मोबाइल को चेक करते रहें ताकि माता पिता खौफ बाकी रहे । सभा की सरपरस्ती पीरे तरीकत वली अहद सरकार चांदपुर फतह सूफ शाह अलहाज मोहम्मद मोइनुद्दीन यूसुफी संस्थापक अलमोइन फाउंडेशन चांदपुर फतह ने की एवं संचालन गुलजार मिल्लत , नौजवान आलिम हजरत मौलाना हाफ़िज़ व कारी मोहम्मद नूरे नबी यूसुफी नेकी साथ ही पासबाने मिल्लत , राजदारे युसूफियत जानशीं ने सरकारे चांदपुर वार्षिक प्रसिद्ध पुस्तक रौशनी के संपादक एवं प्रसिद्ध पत्रकार श्री जसीम उल हक युसूफी चांदपुर फतेह ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि आप सबको उर्स यूसफी का पवित्र कार्यक्रम मुबारक हो और और यूसुफ्फी परिवार के लिए सलामती की दो ए खैर फरमाए। सभा का संचालन हिंदुस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि एवं लेखक डॉक्टर महबूब गौहर इस्लामपुरी तथा उर्दू के प्रसिद्ध कवि हाफिज व कारी अब्दुल्ला इमामी वैशाली ने की इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में सुफिया, सोलहा सालेहीन , ओलमा, डॉक्टर , प्रोफेसर , लेखक , पत्रकार उपस्थित होकर स्टेज की रौनक बढ़ाई । ज्ञात हो कि सभा का प्रारंभ कुराने पाक की तिलावत से हुई और प्रसिद्धि शायर शहबाज नूरी कोलकाता , डाक्टर असद इकबाल यूपी , जौहर वैशालवी रौनक वैशालवी , अकमल वैशालवी , साहिल कलकत्तावी , जमजम मुजफ्फरपुरी , अख्तर रजा मुजफ्फरपुरी समेत दर्जनों शायर ने नात और मन्क़बत पढे। ज्ञात हो कि आने वाले जायरीन के लिए लंगड़ खाना के साथ पीने का का पानी , ठहरने का शामियाने का भरपूर इंतजाम किया गया जहां किसी तरह की कोई परिशानी नहीं हुई लोगों ने खुश होकर यूसफी परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं जिन में मुख्य रूप से उर्दू हिंदी पत्रकार एवं यूट्यूबर न्यूज नेटवर्क एजाज आदिल शाहपुरी , हस्सान आदिल , उर्दू पत्रकार एवं यूट्यूबर शराफत खान , मास्टर मोहम्मद दिल शेर , मास्टर मोहम्मद सिराज , मास्टर मोहम्मद आशिक , मास्टर मोहम्मद खुर्शीद , मुफ्ती अली रजा मिस्बाही , मौलाना अबू नसर मिस्बाही , मोहम्मद शरीफ बनारस , मोहम्मद जफर , मोहम्मद नसीर चंदौली , खारुन रशीद ओबरा यूपी , अब्दुल बारी शाहपुर , मास्टर रहमतुल्लाह, मास्टर अजमतउल्लाह , मौलाना मनीरुददीन देसरी समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होकर शाह यूसुफ शाह रह० के फ़ैज़ से मालामाल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.