April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सदर अस्पताल में पांच दिवसीय पोलियो टीकाकरण का हुआ उद्घाटन 

सदर अस्पताल में पांच दिवसीय पोलियो टीकाकरण का हुआ उद्घाटन


– अनुमानित  792664 बच्चों को मिलेगी पोलियो की दो बूंद
– सदर अस्पताल में हुआ उद्घाटन
– 27 जून से 1 जुलाई तक चलेगा अभियान

मुजफ्फरपुर। 27 जून
बच्चों को पोलियो के खतरे से बचाने के लिए जिले में रविवार को पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ डीडीसी सुनील कुमार  झा ने किया। डीडीसी सुनील कुमार झा ने कहा कि  बच्चों को वैक्सीन पिलाने में माता-पिता आगे आएं ताकि जिले तथा देश से पोलियो बीमारी का खत्मा किया जा सके। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को 2014 में पोलियो मुक्त देश घोषित किया था। पड़ोसी देशों में पोलियो के संक्रमण को देखते हुए अभियान संचालित किया जा रहा है। वहीं जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि जिले में जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को जरुर पोलियो की दवा पिलाएं ।

792664 बच्चों को मिलेगी दो बूंद
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एके पांडेय ने कहा कि जिले में पोलियो अभियान के लिए मुजफ्फरपुर जिला के अतंर्गत पोलियो के लिए चयनित घरों की संख्या 8 लाख 45 हजार 5 है। वहीं बच्चों की संख्या जिन्हें यह डोज दिया जाने वाला है कि संख्या 792664 है। पोलियो पिलाने वाले कुल दलों की संख्या 2149 है। वहीं सब डीपो की संख्या 164 है। पल्स पोलियो चक्र की अवधि 27 जून से 1 जुलाई तक है। जिसमें बच्चों को शत प्रतिशत पल्स पोलियो की खुराक देना सुनिश्चित करेगें। डीआइओ डॉ एके पांडेय ने सरैया के दो गांवों में चल रहे पोलियो अभियान का मुआयना भी किया।
कोविड संबंधित सुरक्षा का ध्यान जरुरी
डीआइओ ने बताया कि कोरोना काल में पोलियो राउंड को लेकर विषेष सतर्कता बरती जाएगी। मास्क की अनिवार्यता और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर किसी के लिए जरुरी होगा। कोविड संबंधित सुरक्षा को देखते हुए मानकों को ध्यान में रखना जरुरी है। सभी कर्मियों को यह सख्त निर्देश दिए गए हैं कि पोलियो अभियाान के दौरान उपयोग होने वाले सभी कोल्ड बॉक्स की सफाई सुनिश्चित करेगें। क्षेत्र में निकलने से पहले मास्क जरुर पहनें। हाथों को सेनीटाइज और शारीरिक दूरी का पालन करेगें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.