April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

झंझा उखाड़ने के विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर हुई मारपीट

झंझा उखाड़ने के विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर हुई मारपीट
गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो दूल्ह पंचायत के अंधारीगाछी गुलजार बाग गांव में गुरुवार को झंझा उखाड़ने के विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर हुई मारपीट में कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गया. मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को मुहर्रम का जुलूस निकाला गया था. इसी दौरान लगे एक धर्म के झंडे को उखाड़कर दूसरे धर्म का झंडा लगा दिया गया. सुवह जब लोगो को पता चला कि मोहर्रम जुलूस के क्रम में झंडे को उखाड़ कर फेंक दिया गया है तो गांव के ही कुछ लोग पूछताछ करने के लिए पहुचे और पुनः
झंडा लगा देने की बाते कही.
इसी पर उपद्रवी भड़क गये और लाठी, डंडे, फरसा से हमला कर गांव के ही अन्नू कुमार,राम नरेश साह, रोहित कुमार, अमित कुमार, राजू कुमार को मारपीटकर जख्मी कर दिया . इसी को लेकर गांव बाले आक्रोशित हो गए. सूचना मिलते ही गोरौल पुलिस भी घटना स्थल पर पहुँचकर शांति व्यवस्था कायम करने का प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण उसकी एक न चली.उपद्रवियों ने पुलिस बल पर भी पत्थरो से हमला करते हुए खदेड़ दीया. स्थिति अनियंत्रित होते देख पुलिस ने जिले से भी पुलिस बल को मंगाया और लाठियां भी भांजी. इसके वाद भी उपद्रवी मानने को तैयार नही थे अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रिका अत्रि, एसडीपीओ सुरभ सुमन भी घटना स्थल पर पहुचे और लोगो को समझाने का प्रयास किया. इसके वाद भी लोग मानने को तैयार नही हुए. स्थिति को देखते हुए जिला अधिकारी यशपाल मीणा, एसपी हरि किशोर राय ने भी घटना स्थल पर पहुच कर मामला को शांत कराने का प्रयास किया परन्तु उपद्रवियों ने पुलिस प्रशासन से नोंक-झोंक करना शुरू कर दिया, तब पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ कर घटनास्थल के चारो तरफ शील करते हुए धारा 144 लागू कर दिया है.
साथ ही लगभग दो दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया.
पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में तलवार, भाला, छुरा, लाठी को जप्त किया है. इतना ही नही स्थानीय जनप्रतिनिधि जब घटनास्थल पर पहुचे तो पुलिस द्वारा उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया.
प्रमुख मुन्ना राय ने बताया पुलिस के लाठी से कई जनप्रतिनिधि भी बुरी तरह जख्मी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.