April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

52 एकड़ में फैला हुआ बभनदेय पोखरा को वर्षों से उड़ाही नहीं होने के कारण गंदगियों अंबार लगा हुआ है

52 एकड़ में फैला हुआ बभनदेय पोखरा को वर्षों से उड़ाही नहीं होने के कारण गंदगियों अंबार लगा हुआ है

 

बिहार ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम प्रसाद राऊत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि 163,320 ,(एक सौ तिरसठ दशमलह तीन सौ बीस )लाख के लागत से मधुबनी जिला के अंतर्गत बासोपट्टी बाजार के निकट लगभग 52 एकड़ में फैला हुआ बभनदेय पोखरा का होगा सीमांकन, उड़ाही, जीर्णोद्धार,सौंदर्यीकरण एवं पर्यटक क्षेत्र घोषित
दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री राऊत ने कहा है कि लघु जल संसाधन विभाग के पत्रं 2723 दिनांक 10,10,20 23 को अधीक्षण अभियंता मुख्यालय अनुश्रवण लघु जल संसाधन विभाग की प्रशासनिक स्वीकृति देने की अनुशंसा की गई हैं,क्योंकि इस बभनदेय,पोखरा के सीमांकन, उड़ाही, जीर्णोंद्वार एवं पर्यटक क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर वर्षों से मैं संघर्षरत हुं
*इस पत्र के आलोक में माननीय मंत्री संतोष कुमार सुमन जी को मांग पत्रों के माध्यम से ध्यान को आकृष्ट किये,जिसे माननीय मंत्री महोदय हृदय ने मांग पत्र को स्वीकार करते हुए कहा कि अति शीघ्र ही बभनदेय पोखरा के सीमांकन, उड़ाही जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण एवं पर्यटक क्षेत्र घोषित करने हेतु प्रशासनिक स्वीकृति की पहल करने का ठोस आश्वासन दिए है l*
बासोपट्टी बाजार के सेट 52 एकड़ में फैला हुआ बभनदेय पोखरा के सीमांकन, उड़ाही जीर्णोद्धार सौंदर्यीकरण एवं पर्यटक क्षेत्र घोषित करना अति आवश्यक है,क्योंकि इस ऐतिहासिक एवं पवित्र बभनदेय पोखरा का अस्तित्व ही संकट में पड़ गया है, वर्षो से अपने उद्धारक की बाट जो रहा था लेकिन कहीं से भी इसकी सीमांकन, उड़ाही जीर्णोद्धार सौंदर्यीकरण एवं पर्यटक क्षेत्र घोषित करने की उम्मीद स्थानीय लोगों में नहीं दिख रही थी जबकि वषों से सुबे बिहार में जल जीवन हरियाली योजना संचालित है l
*52 एकड़ में फैला हुआ बभनदेय पोखरा को वर्षों से उड़ाही नहीं होने के कारण गंदगियों अंबार लगा हुआ है जबकि लोक आस्था के महापर्व छठ सहित हिंदुओं के अन्य पूजा पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालु यही से जल लेकर जाकर पूजा संपन्न करते हैं कि इस ऐतिहासिक धरोहर के दुर्दशा के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि निश्चित रूप से जिम्मेवार है lइस बभनदेय पोखरा के सीमांकन उड़ाही जीर्णोद्धार सौंदर्यीकरण एवं पर्यटक क्षेत्र घोषित करने हेतु भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेत्री एवं बिहार विधान परिषद के सदस्या श्रीमती अनामिका सिंह जी के सराहनीय योगदान है l माननीय मंत्री संतोष कुमार सुमन एवं विधान परिषद सदस्य श्रीमति अनामिका सिंह जी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं और शीघ्र शिल्यान्यास करने का आग्रह भी करता हूं, श्री राऊत ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास हैं कि अब बभनदेय पोखरा का निश्चित जीर्णोद्धार एवं बासोपट्टी प्रखंड वासियों का कल्याण होगा l*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.