April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मातृ उद्बोधन आध्यात्मिक केन्द्र ट्रस्ट कंकड़बाग पटना स्थित राजा उत्सव कम्युनिटी हॉल में मनायेगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मातृ उद्बोधन आध्यात्मिक केन्द्र ट्रस्ट कंकड़बाग पटना स्थित राजा उत्सव कम्युनिटी हॉल में मनायेगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

रिपोर्ट:- नसीम रब्बानी/सनोवर खान

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मातृ उद्बोधन आश्रम आध्यात्मिक केन्द्र , अशोक नगर, कंकड़बाग, पटना द्वारा 21 जुलाई (रविवार)2024 को हर्षोल्लास के साथ गुरु पूर्णिमा मनाया जाएगा। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर धार्मिक पत्रिका और कैलेंडर का भी लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए ट्रस्ट के संचालक श्री ठाकुर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रातः 8:30 बजे आश्रम से सद्गुरु जी की चरण पादुका को भक्त अपने सिर पर रखकर कार्यक्रम स्थल (राजा उत्सव कम्युनिटी हॉल)पर पहुंचेंगे। इसके बाद सद्गुरु जी का पूजन किया जाएगा। इसके बाद नौ कन्याओं द्वारा सद्गुरु जी का स्वागत किया जाएगा एवं उनकी आरती की जाएगी। इसके बाद मुख्य अतिथि का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि के द्वारा स्मारिका एवं कैलेंडर का लोकार्पण किया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि का संबोधन होगा। संध्या 3:30 बजे से 5:00 बजे तक गुरुभाई एवं बहनों द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा।5:00 बजे सद्गुरु जी का मंच पर आगमन तथा नौ कन्याओं द्वारा सद्गुरु जी का स्वागत गान एवं मंगल आरती प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ सत्येन्द्र कुमार सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि सर्जन डॉ अनिल कुमार का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर भजन संध्या का उद्घाटन किया जाएगा। तत्पश्चात दोनों अतिथियों द्वारा अभिभाषण होगा। भजन संध्या के समापन के बाद ट्रस्ट के संचालक श्री ठाकुर अरुण कुमार सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.