April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आरोग्य भारती के द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन

आरोग्य भारती के द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन
कर साल में बताया कि स्वस्थ तन स्वस्थ मन से होगा स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण
महुआ। रेणु सिंह
आरोग्य भारती के द्वारा रविवार को यहां सिंघाड़ा स्थित एक निजी विद्यालय पर स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में लोगों को स्वस्थ तन, स्वस्थ मन से ही स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र निर्माण होना बताया गया। इसके लिए लोगों को विभिन्न टिप्स दिए गए।
गुरु पूर्णिमा पर आयोजित कार्यालय में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय प्रमुख भोलानाथ गुप्ता ने स्वास्थ्य पर प्रबोधन कर लोगों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। वही सचिन अनिल कुमार मिश्रा, शंभू नाथ सिंह ने स्वच्छता पर व्याख्यान किया तो सह सचिव संजय सिंह ने योग से स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने की जानकारी ही नहीं बल्कि योगाभ्यास भी कराया। जिला सचिव डॉ अजय कुमार ने दांत के रोगों से दूर रहने के टिप्स बताएं। जबकि रमेश प्रसाद सिंह ने पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधरोपण करने का संदेश दिया। सत्य प्रकाश द्वारा नशा उन्मूलन के साथ प्राकृतिक हवा पर जानकारी दी। श्रीराम कुमार द्वारा औषधीय पौधे के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि अपने घर और आसपास में गिलोय, एलोवेरा, तुलसी आदिउप औषधीय पौधे से अर्क लेकर विभिन्न बीमारियों को दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजीत कुमार आर्य जबकि संचालन अभय कुमार आर्य ने किया मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर आरपी सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.