April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एनएन कॉलेज सिंघाड़ा में गुरु शिष्य परंपरा पर गोष्ठी का आयोजन

एनएन कॉलेज सिंघाड़ा में गुरु शिष्य परंपरा पर गोष्ठी का आयोजन
पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संतुलित रखने का दिया संदेश
महुआ। रेणु सिंह
यहां सिंघाड़ा स्थित निरसू नारायण कालेज पर रविवार को गुरु पूर्णिमा के मौके पर गुरु शिष्य परंपरा को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कि कालेज के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों के अलावा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य प्रो धर्मेंद्र कुमार चौधरी ने की। जबकि संचालन प्रो अरविंद कुमार झा ने किया। कार्यक्रम का शुरूआत गोष्ठी में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रचार्य के अलावा प्रो शिव शरण सिंह, प्रो संजय सिंह, संस्कृत विभाग के प्राध्यापक श्याम सुंदर ठाकुर, डॉ मनोज कुमार, डॉ निलीमा ने कहा कि जैसे सूर्य की ताप से तप्त भूमि को वर्षा से शीतलता एवं फसल पैदा करने की शक्ति मिलती है, वैसे ही गुरु के चरणों में उपस्थित साधकों को ज्ञान, शांति, भक्ति और योग शक्ति प्राप्त करने की उर्वरता मिलती है। छात्रा करीना, अनुज, शिवम, तवरेज, अन्टू आदि के द्वारा भी गुरू शिष्य परंपरा पर विचार अभिव्यक्त किया गया। गोष्टी समापन के बाद कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संतुलन रखने के लिए पौधे लगाने की नसीहत दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.