April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आरोग्य भारती ने आयोजित की विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम विषयक पर एक दिवसीय कार्यशाला ।

आरोग्य भारती ने आयोजित की विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम विषयक पर एक दिवसीय कार्यशाला ।

 

रिपोर्ट सुधीर मालाकार । महुआ (वैशाली) आरोग्य भारती उत्तर बिहार प्रांतीय कार्यशाला महुआ के सिंघाड़ा स्थित ज्ञान ज्योति गुरुकुलम के सभागार में विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम विषयक पर आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्घाटन प्रांत सचिव अनिल कुमार मिश्रा, स्वस्थ जीवन शैली पर्यवेक्षक डॉक्टर धनंजय श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सदस्य विद्यालय स्वास्थ्य प्रबोधन भोलानाथ गुप्ता ,डॉक्टर आर पी सिंह ,अजीत कुमार आर्य, संजय कुमार सिंह ,अभय कुमार आर्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया ।दीप प्रज्वलन के बाद आगत अतिथियों ने आदि वैद्य धनवंतरी महाराज एवं भारत माता के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन समर्पित किया। तत्पश्चात समारोह में उपस्थित अतिथियों को अंग वस्त्र एवं गीता की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यशाला में अपना विषय प्रवेश करते हुए अनील कुमार मिश्रा ने आरोग्य भारती के उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जब तक हम अपने जीवन शैली, जीवन पद्धति में सुधार नहीं कर पाते ,तब तक हम बीमारी से छुटकारा नहीं पा सकते । आज की भाग दौड़ की जिंदगी में हमें खान-पान, रहन-सहन और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है ।कार्यशाला में अपने विचार रखते हुए डॉक्टर आरपी सिंह ने मनुष्य को अपने पौराणिक चिकित्सा पद्धति की ओर लौटने की सलाह दी ।वृक्षारोपण पर जोर दिया। वहीं भोलानाथ गुप्ता ने मानव सेवा भगवान की सेवा के उपमा देते हुए विभिन्न दृष्टांतों द्वारा लोगों को जागृत किया ।आए हुए अतिथियों का स्वागत कार्यशाला के अध्यक्ष व ज्ञान ज्योति गुरुकुलम के निदेशक अजीत कुमार आर्य ने किया। समारोह का संचालन अभय कुमार आर्य ने किया। अतिथियों का सम्मान डॉक्टर अजय कुमार सिंह, ब्रह्मानंद स्वामी सहित अन्य लोगों ने किया। इस मौके पर अपनी बात रखते हुए आदर्श पब्लिक स्कूल के प्राचार्य शंकर मालाकार ,जिला अध्यक्ष रमेश कुमार, सह सचिव सुबोध कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार, संयोजक अवधेश चौरसिया सहित राज्य के अन्य जिलों से पधारे सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.