गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ में हवन यज्ञ का आयोजन
गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ में हवन यज्ञ का आयोजन
गुरु गोष्ठी में उपस्थित श्रद्धालुओं को दी गई दीक्षा, गुरु पर्व पर बच्चों में हुआ विभिन्न संस्कार
महुआ। रेणु सिंह
गुरु पूर्णिमा पर रविवार को महुआ में कहीं गुरु गोष्ठी, हवन यज्ञ और बच्चों के विभिन्न संस्कार कार्यक्रम आयोजित किए गए तो कहीं गुरु दीक्षा कार्यक्रम चला। वही मठ मंदिरों में पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
यहां रानीपोखर डुमरी स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर गुरु पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर यहां गुरु गोष्ठी का आयोजन कर उपस्थित श्रद्धालुओं को गुरु दीक्षा दी गई। इसके साथ ही नौ कुण्डीय हवन यज्ञ के साथ बच्चों का विभिन्न संस्कार भी कराया गया। हवन में श्रद्धालुओं को दक्षिणा में पौधारोपण करने का शपथ दिलाया गया। यहां व्यवस्थापक शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, अशेश्वर शर्मा के निर्देशन में अहले सुबह से कार्यक्रम शुरू होकर दोपहर तक चलता रहा। वही शाम में दीपदान हुआ यहां कार्यक्रम के मौके पर महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हुई। कार्यक्रम में बच्चों का अन्न प्राशन, नामाकरण, विद्यारम्भ, मुंडन जनेऊ आदि के साथ गर्भवतियों का पुंसवन संस्कार कराया गया। कार्यक्रम को लेकर गायत्री शक्तिपीठ पर भीड़ भाड़ के बीच चहल-पहल बनी रही। इस मौके पर मंगलगान और गायत्री महामंत्र से स्थल गूंजता रहा।
उधर पुराना बाजार स्थित महावीर मंदिर पर गुरु पर्व मनाया गया। वही कालीघाट पर भी गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया।
