April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए निकले कावड़िए

पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए निकले कावड़िए
महुआ। रेणु सिंह
सावन की पहली सोमवारी पर देवाधिदेव महादेव पर जलाभिषेक करने के लिए महुआ मार्ग से डाक कबाड़ियों का जत्था निकली। यह जत्था पहलेजा धाम से दक्षिण वाहिनी गंगाजल लेकर महुआ मार्ग से विभिन्न शिवालियों के लिए बोल बम के नारे लगाते हुए रवाना हुई। डाक कावड़ियों की सेवा के लिए आम जनों द्वारा मार्ग में जगह-जगह शिविर लगाए गए थे।
महुआ मार्ग से 85 किलोमीटर दूर बाबा खगेश्वर नाथ धाम पूसा मुतलूपुर, 60 किलोमीटर दूर सर्व मनोकामना सिद्ध मंदिर बाजितपुर, 52 किलोमीटर दूर द्रव्येश्वर नाथ धाम डभैच, 50 किलोमीटर दूर शिव मंदिर सुक्की के अलावा विभिन्न स्थानीय शिवालियों के लिए कावड़िए निकले। कबड्डी में 50 फीसद महिलाएं और बच्चे शामिल थे।

लंबी दूरी तय करने को लेकर भी उनमें हौसले कम नहीं थे और उत्साह उमंग के बीच बोल बम के नारे और बाबा नगरिया दूर है जाना जरूर है करते हुए बढ़ रहे थे। कांवरिया की सेवा के लिए महुआ मार्ग में प्रवेश करते ही सैदपुर रजौली, सेंदुआरी, बेरई, बेलकुंडा, बोतला चौक, रानीपोखर, पताढ, पानापुर, कन्हौली, फुलवरिया, मंगरू चौक, गांधी चौक, ताजपुर रोड में छतवारा, कुशहर, हरपुर बेलवा आदि जगहों पर लोग शिविर लगाकर उनकी सेवा में लगे थे। शिविर में उन्हें ठंडा और गर्म जल, नींबू पानी, चाय, बिस्कुट, फल, दवा आदि दी जा रही थी। कावड़ियों को मलाल है कि इस रोड में उनके लिए प्रशासनिक व्यवस्था कुछ भी नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.