April 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जिला स्तरीय एवं कलस्टर स्तरीय बच्चो तथा कम्युनिटी के साथ जॉइनट वर्कशॉप का बैठक किया गया जिसमें निम्नलिखित समस्याओं पर चर्चा किया गया

वैशाली जिला के पातेपुर प्रखंड के कवाही गांव के रविदास टोला में जाकर कम्युनिटी के साथ जिला स्तरीय रोड मैप की बैठक पर सर्वाइवर ग्रुप के जिला स्तरीय एवं कलस्टर स्तरीय बच्चो तथा कम्युनिटी के साथ जॉइनट वर्कशॉप का बैठक किया गया जिसमें निम्नलिखित समस्याओं पर चर्चा किया गया और बच्चे तथा समुदाय के लोगों ने खुद आगे बढ़कर समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की
* बैठक की शुरुआत सबसे पहले प्रार्थना से शुरू की गई
* उसके बाद सभी लोगों ने बड़ी-बड़ी से अपना परिचय दिया
* तथा पिछले बैठक की समीक्षा की गई जिसमें जो कार्य नहीं हुआ है उसको जल्द से जल्द पूरा करने का निवेदन किया गया
* बच्चों के स्कूल में चार दिवारी नहीं है यह समस्या का समाधान में बच्चों के द्वारा मुखिया जी से मिलकर GPDP योजना में डलवाया जाए
* अनामांकित बच्चे तथा ड्रॉप आउट हुए बच्चे को चिन्हित करके स्कूल में जल्द से जल्द नामांकन करवाया जाए
* समुदाय के बच्चों में नशे का लत लगने की समस्या
* ज्यादा उम्र के बच्चों को स्कूल में नामांकन करवाने की समस्या

* समुदाय शौचालय की समस्या
* रात में रोड पर बिजली की समस्या

और कम्युनिटी के द्वारा नजरी नक्शा बनाने में सहायता किया गया. और चर्चा कर समाधान भी निकाला गया जिसमें अब जिला स्तरीय बच्चों में खुद से नजरी नक्शा बनाया तथा अपने समुदाय में होने वाले समस्याओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और समस्या का समाधान के बारे में विस्तार पूर्वक के रूप से चर्चा किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.