April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नीट एवं जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आज अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के युवा प्रभाग द्वारा बाईपास रोड स्थित पीडब्ल्यू विद्यापीठ पाठशाला परिसर में नीट एवं जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा प्रभाग द्वारा देश भर में लॉन्च किए गए इंपैक्ट्स (इंपॉर्टेंट एक्ट्स) कार्यक्रम के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। इसके अंतर्गत बीके तरुण ने बताया कि युवा काल में हमारे द्वारा किए गए छोटे-छोटे सकारात्मक कार्य हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं और हमारा जीवन समाज के लिए आदर्श बन जाता है। इंपैक्ट्स कार्यक्रम के तहत 5 फोकस एरिया चयनित किए गए हैं- स्वयं, समाज, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं जीवन मूल्य। हर फोकस एरिया के अंतर्गत पांच इंपैक्ट्स यानी महत्वपूर्ण कार्य बताए गए हैं। विद्यार्थियों को उन महत्वपूर्ण कार्यों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अभ्यास से वे अपने जीवन में खुशी, निश्चिंतता, एकाग्रता, बड़ों की दुआ एवं दैनिक जीवन में सफलता का अनुभव कर सकते हैं। यह अभ्यास उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने में भी मदद करेगा एवं आज के युवा जो समाज से दूर होते जा रहे हैं उन्हें सामाजिक कार्यों में मददगार बनाकर उनसे जोड़कर भी रखेगा। इस प्रोजेक्ट का संपूर्ण लक्ष्य युवाओं का सर्वांगीण विकास करना है।

बीके सविता बहन ने सभी को मेडिटेशन का अनुभव कराया। कृष्ण भाईजी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कोचिंग के निदेशक कृष्ण कुमार अग्रवाल एवं सह निदेशक गौरव अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया।

कार्यक्रम का लाभ लगभग डेढ़ सौ छात्र-छात्राओं ने लिया एवं सभी ने उत्साह पूर्वक इंपॉर्टेंट एक्ट्स को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का भी संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की थीम- विकसित भारत का मंत्र, देश हो नशे से स्वतंत्र के अंतर्गत सभी से नशा मुक्ति का संकल्प करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.