April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अलर्ट मोड में रहे पदाधिकारी

अलर्ट मोड में रहे पदाधिकारी
…………………………………
बाढ़ पूर्व तैयारी को सर्वोच्च प्राथमिकता दें : डीएम

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार
हाजीपुर, जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन के तहत संभावित बाढ़ से निपटने को लेकर आज समीक्षा बैठक हुई और उपस्थित पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दिए गए।
डीएम ने निर्देश दिया कि संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी और कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण तथा ग्रामीण कार्य विभाग को नियमित रूप से निगरानी करने तथा आवश्यकता पड़ने पर क्षतिग्रस्त गठबंधन की अविलंब मरम्मती
कर प्रतिवेदन और फोटोग्राफ्स जिला आपदा शाखा को भेजें और आपदा ग्रुप में शेयर करना सुनिश्चित करें।
बाढ़ नियंत्रण के लिए जिन विभागों में टीम गठित है, उसकी सूची जिला l जिला आपदा शाखा के कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
एडीएम (आपदा) ने बताया कि तीन पारियों में 24 घंटे नियंत्रण संचालित है। नियंत्रण कक्ष का नंबर 06224-260 233 तथा 260236 है।
निर्देश दिया गया कि कंट्रोल रूम से सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी
एवं कर्मियों का मॉनिटरिंग करें। सभी एसडीएम अपने स्तर से प्रतिदिन रिव्यू करेंगे तथा प्रतिवेदन एडीएम (आपदा) को उपलब्ध कराएंगे तथा आपदा व्हाट्सएप ग्रुप में भी शेयर करेंगे। बैठक में अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा) श्री अरुण कुमार सिंह, एसडीम हाजीपुर श्री राम बाबू बैठा, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण, कार्यपालक अभियंता, तिरहुत नहर प्रमंडल सहित कई पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.