April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त

 

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

जिला से तीन योग्य व्यक्तियों को किया जाएगा नामांकित

हाजीपुर, देश में मेधावी बच्चों को सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन प्राप्त किया जा रहा है |आवेदन केवल ऑनलाइन पोर्टल http://awards.gov.in पर प्राप्त किए जाएंगे | पोर्टल पर दो विकल्प हैं यानी या तो आवेदक बच्चा स्वयं भर सकता है या कोई अन्य अर्थात् माता-पिता /अधिकारी/ शिक्षक आदि भी बच्चे को नामांकित कर सकते हैं |ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2024 है |
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण,कला व संस्कृति तथा नवाचार में उत्कृष्टता के लिए युवा बच्चों को प्रदान किया जाता है | यह उन बच्चों को दिया जाएगा, जिनकी आयु 31 जुलाई, 2025 को 5 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम हो तथा जो भारत के नागरिक हैं ।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ,भारत सरकार द्वारा यह पुरस्कार दी जाती है | जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने इस संदर्भ में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी,जिला सूचना व जन संपर्क पदाधिकारी तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया है कि भारत सरकार के इस राष्ट्रीय बाल पुरस्कार योजना का जिला के सभी प्रखंडों , गांवों एवं पंचायत में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करें ताकि योग्य उम्मीदवारों द्वारा अधिक- से- अधिक आवेदन किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.