April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन ।

नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन ।
आओ मिलकर संकल्प दुहराएं, नशा मुक्त बिहार बनाएं। इस उद्देश्य को लेकर गोरौल प्रखंड स्थित आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री अरविंद कुमार शरण ने कहा कि नशा से न हमारा परिवार बल्कि देश बर्बाद होता है। नशा मुक्त समाज बनाने के लिए हम सब को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है । इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलायी। इस अवसर पर बच्चों को यह शपथ दिलाई गई कि हम स्वयं नशा नहीं करेंगे ,अपने परिवार के सदस्यों,अपने मित्रों, सगे संबंधियों एवं आस-पास के लोगों को नशा न करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर नशा को ना कहा । नशा करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। आज के समय में पूरे बिहार में आए दिन नशा से लगातार मौत हो रही है । हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि स्वयं नशा नहीं करेंगे एवं दूसरों को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करेंगे । छात्र-छात्राओं को शराब से होने वाले नुकसान एवं दुष्परिणाम के बारे में बताया गया । बच्चों से अपील की गई कि शराबबंदी की सफलता तभी मानी जाएगी जब आमजन की तरफ से शिकायत दर्ज कराई जाएगी एवं नशा मुक्ति केंद्र में लोग आना शुरू करेंगे । छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर यह नारे लगाए जा रहे थे कि नशा छोड़ कर देखो यारो ,कैसे बन जाती हर बात ।दारू पीकर नाच रहा है, मौत के आगे भाग रहा है। राष्ट्र को आगे बढ़ने दो, मत शराब को बनने दो। इस अवसर पर सीमा कुमारी, कुमार चंदन, नीतू कुमारी, राकेश कुमार ,उमेश कुमार ,रामबाबू राम, उमेश कुमार प्रसाद सिंह, राहुल कुमार चौधरी, जय कृष्ण पाठक, मोहम्मद जमालुद्दीन ,अजीत कुमार, पुर्णिमा कुमारी, ऋतु राज, पूजा रानी, सुषमा कुमारी एवं पंकज कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.