April 15, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

साइकिलिंग ट्रायल चयन प्रतियोगिता का आयोजन।

साइकिलिंग ट्रायल चयन प्रतियोगिता का आयोजन।
महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बिहार, राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं निदेशक सह सचिव, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के निर्देशानुसार जिला प्रशासन वैशाली द्वारा आज दिनांक -13/08/2024 को साइकिलिंग ट्रायल चयन प्रतियोगिता का आयोजन एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के चयन हेतु जी ए हाई स्कूल अगरपुर, लालगंज, वैशाली के खेल मैदान में किया गया। जहां वैशाली जिला सहित रोहतास एवं पटना के लगभग 300 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया । प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती शालनी शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । इन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी एवं पूरी लगन और क्षमता के साथ प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया। साइकिलिंग चयन ट्रायल प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को राज्य एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में मुफ्त आवास , भोजन एवं पढ़ाई की सुविधा दी जाएगी तथा इन्हें साइकिलिंग का प्रशिक्षण दिया जायेगा।चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन विभाग द्वारा प्रतिनियुक्ति तकनीकी एवं जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त शारीरिक शिक्षा एवं शिक्षकों द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में धीरज कुमार वर्मा , अमरेन्द्र कुमार अमरेश, हरिशंकर प्रसाद श्रीवास्तव ,सुबोध कुमार चौधरी, धीरज कुमार, उमेश कुमार प्रसाद सिंह, मधु रानी, सुचिता कुमारी एवं दुर्गेश नंदन ने अपना अहम योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.