April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर निकाली रैली

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर निकाली रैली

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

साइकिल रैली को जिला पदाधिकारी ने किया रवाना

हाजीपुर, स्वतंत्रता दिवस के पहले देश भर में चलाए जा रहा है हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली के साथ कर साइकिल दिल्ली का आयोजन आज किया गया। हाजीपुर समाहरणालय से निकाली गई साइकिल रैली को जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने रवाना किया।
उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा यात्रा निकालने का ओउद्देश्य जन जन तक देश प्रेम की भावना और राष्ट्र गौरव बढ़ाने के लिए आमजन को संदेश देना है।
उन्होंने उपस्थित लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
रैली के दौरान मौजूद स्कूली विद्यार्थी हाथों
में राष्ट्रीय ध्वज लिए दिखाई दिए। जिला स्थित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रैली में बढ़-चढ कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, एडीएम (आपदा), एसडीएम, हाजीपुर, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी एवं जिला के कई पदाधिकारी
मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.