April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पति और प्रेमी के साथ पुलिस ने महिला को लाया थाने पर।

 

पति और प्रेमी के साथ पुलिस ने महिला को लाया थाने पर।

मंगलवार की देर रात्रि थाना पर उस समय असमंजस की स्थिति उयपन्न हो गयी जब, दो बच्चे की माँ दो बच्चे के पिता प्रेमी के साथ पकड़ाकर थाने लाई गई . साथ ही उसका पति एवं प्रेमी की पत्नी भी थाने पर आ पहुंची . फरार महिला के प्रेमी और पति उसे अपने अपने साथ ले जाने के लिये पुलिस के सामने दावे पेश कर रहे थे . हालांकि महिला को 4 वर्ष का एक, 1 वर्ष का दूसरा पुत्र है . वही उसके प्रेमी को भी दो बच्चा है. मामले को सुलझाने के लिये प्रमुख मुन्ना कुमार, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, अवर निरीक्षक अभय शंकर सिंह , शिवम कुमारी सहित अन्य पुलिस कर्मी लगे हुए थे.
मालूम हो कि मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना अंतर्गत लदवरिया गांव निवासी अजय पासवान की शादी 8 वर्ष पूर्व वैशाली जिले के राजापाकर थाने के बेलकुंडा गांव में हुआ था. शादी के बाद दो पुत्र भी हुआ. इसी क्रम में वह कमाने के लिये मुंबई चला गया और लौटने में कई महीने लग गये. इसी बीच उसकी पत्नी गोरौल थाना क्षेत्र
के विशुनपुर आररा गांव निवासी दो बच्चे के पिता रंजन सहनी से प्रेम करने लगी और दो सप्ताह पुर्व गोद वाले बच्चे को लेकर घर से फरार हो गई .
जब अजय को पता चला कि उसकी पत्नी प्रेमी के साथ भाग गई तो वह मुंबई से भाग कर घर लौटा और पत्नी से मोवाइल पर सम्पर्क कर उसे प्रेमी के साथ आररा गांव में बुलाकर पंचायत बैठाया .
पंचायत के दौरान पति एवं प्रेमी में कहासुनी होने लगी मामले को बिगाड़ता देख गांव वालों ने इसकी सूचना 112 पर पुलिस को दिया . मौके पर पहुंच कर
पुलिस ने सभी को पकड़कर थाने लाया.
जानकारी मिलते ही प्रेमी रंजन की पत्नी भी अपने दोनों बच्चे को ले कर थाने पहुची.
थाने पर दोनों पति और प्रेमी उसे ले जाने को तैयार थे,
लेकिन महिला ने थाने पर पाला बदलते हुऊय प्रेमी के साथ जाने पर अड़ गयी. उपस्थित लोगों ने महिला को समझा बुझाकर पहले पति के साथ जाने को राजी कर लिया. वही अजय के चेहरे पर पुनः पत्नी प्राप्त होने की खुशी झलक रही थी. तो दूसरी तरफ उसके पत्नी के चेहरे पर प्रेमी से अलग होने का गम साफ दिख रहा था. सवूसे ज्यादा खुशी प्रेमी रंजन की पत्नी को हो रही थी उसने बताया की हमारा संसार लूटते लूटते बच गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.