एक दिवसीय कार्यशाला में दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी ।
एक दिवसीय कार्यशाला में दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
मोहनपुर ( समस्तीपुर )जेवियर संस्था, दीघा, पटना के सौजन्य से मिथिलांचल दलित विकास समिति, पटोरी ,समस्तीपुर के द्वारा किसान भवन मोहनपुर सभागार में एक दिवसीय सरकारी योजनाओं पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया ।कार्यशाला का उद्घाटन दीप जलाकर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी निगम झा, अंचल पदाधिकारी मोहनपुर भाग्य श्री राज ने संयुक्त रूप से किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था सचिव नवल भक्त ने की। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मोहनपुर ने कहा कि सरकार की हर योजना आप के लिए सर्वसुलभ है। पदाधिकारी आप सभी के लिए है ,दलालों के चक्कर में न फंसे। वहीं अंचल पदाधिकारी ने बास भुमि, कार्य नीति सहित भुमि सामान्य एवं समाधान पर जानकारी रखी। समाजसेवी मुकेश कुमार राम ने कहा कि जानकारी के आभाव में लोग योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं कर पाते । जेवियर संस्थान पटना के अशोक कुमार एवं रौशन लाल ने आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजना, मनेरगा, ई श्रम कार्ड, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, राशनकार्ड,आवास , मध्यान योजना ,आंगनवाड़ी सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी रखी । प्रशिक्षण को युवा समाजसेवी नवल किशोर राम, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी लक्ष्मी कांत सिंह, हरिकांत, विनोद कुमार राम, सहित अन्य ने संबोधित किया ।कार्यक्रम का संचालन संस्था के युवा कोर्डिनेटर शिवप्रसाद राम ने किया।
