भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग मंत्री रामसूरत राय का भव्य स्वागत बिदुपुर बाजार स्थित गांधी चौक पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया
बिदुपुर। बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग मंत्री रामसूरत राय का भव्य स्वागत बिदुपुर बाजार स्थित गांधी चौक पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया।
स्वागत के बाद श्री सिंह द्वारा द्वारा बिदुपुर अंचल में दाखिल खारीज सहित अन्य लाभकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आम लोगों को होने वाली कठिनाईयों की ओर ध्यानाकृष्ट कराते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हस्ताक्षरित लिखित ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर राघोपुर पूर्व विधायक सतीश कुमार, भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरूण सिंह, संजय सिंह,आमोद कुमार शर्मा, राजकुमार प्रधान,मंजु सिंह, धर्मेन्द्र भगत, सुरेश सिंह, दीनबंधु झा,अस्तानंद यादव, चन्दन कुमार, धनुष सिंह, निशीकांत सिंह, रामानंद यादव, उदय शंकर सिंह, अमरजीत पासवान सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
