राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन ।
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन ।
गोरौल प्रखंड स्थित आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण ने की तथा संचालन शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने किया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री अरविंद कुमार शरण ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाइयां दी । गणित के शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने कहा कि विज्ञान, गणित ,प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में इससे महत्वपूर्ण मदद मिलती है । 23 अगस्त 1923 को चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया गया ।चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के बाद केंद्र सरकार ने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर बच्चों को अंतरिक्ष के चमत्कार के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया । शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह एवं ऋतुराज के नेतृत्व में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।छात्र-छात्राओं द्वारा चित्रों के माध्यम से भी चंद्रयान-3 एवं अंतरिक्ष को दर्शाया गया।भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के संस्थापक पिता डॉक्टर विक्रम ए साराभाई थे। सन 1972 ईस्वी में अंतरिक्ष आयोग एवं अंतरिक्ष विभाग की स्थापना की गई । सन् 1975 में पहला भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट का निर्माण हुआ। विज्ञान के शिक्षक उमेश कुमार ने इस अवसर पर अंतरिक्ष के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही इस अवसर पर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में आपदाओं के रोकथाम में युवाओं की भूमिका विषय में पोस्टर /पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में किया गया । इस पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता का थीम रहा यूथ इन एक्शन बिल्डिंग रेजिलियस । प्रतियोगिता में भाग लेने वालों में रिचा रानी , तन्नू प्रिया, कोमल कुमारी, अंशु कुमारी, लाडली कुमारी ,वंदना कुमारी, अंजली कुमारी ,अंशु कुमारी, वैष्णवी कुमारी, विभावरी साहनी, रौशनी कुमारी प्रमुख है। इस अवसर पर शिक्षक कुमार चंदन, नीतू कुमारी, राकेश कुमार ,उमेश कुमार ,रामबाबू राम ,उमेश कुमार प्रसाद सिंह ,सुरभि कुमारी, जय कृष्ण पाठक, राहुल कुमार चौधरी, मोहम्मद जमालुद्दीन, अजीत कुमार, पूजा रानी, ऋतु राज, पूर्णिमा कुमारी ,सुषमा कुमारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पंकज कुमार , लिपिक मोहन सिंह एवं नाईट गार्ड। टुनटुन कुमार उपस्थित रहे।
