April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मद्य निषेध में किसी स्तर पर कोताही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

मद्य निषेध में किसी स्तर पर कोताही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

अधिहरण के लिए लंबित वाहनों पर शीघ्र करें कार्रवाई

कार्य में ढिलाई के कारण डीटीओ का वेतन बंद, शो कॉज

हाजीपुर, जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने कहा कि जिला में मद्य निषेध को सख्ती से लागू करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसको लेकर किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वे आज समाहरणालय में मद्य निषेध विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे थे।
समीक्षा के दौरान डीएम ने थानावार शराब विनष्टीकरण
की समीक्षा की। इसमें लंबित मामलों को एक सप्ताह के अंदर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने थाना में अधिहरण के लिए लंबित पड़े वाहनों के संबंध में भी एक सप्ताह के अंदर आवश्यक कार्रवाई करने को निर्देश दिया।साथ वाहनों का सही मूल्यांकन करने का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया की होम्योपैथिक दुकानों की भी नियमित जांच करें। साथ ही जंदाहा में एथेनॉल फैक्ट्री का भी नियमित अंतराल पर जांच किया जाए।
बैठक में सभी एसडीएम, उत्पाद अधीक्षक, डीटीओ ,पुलिस पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.