बिजली संघर्ष मोर्चा ने विद्युत सहायक अभियंता को विभिन्न मांगो की ज्ञापन सौंपा।
बिजली संघर्ष मोर्चा ने विद्युत सहायक अभियंता को विभिन्न मांगो की ज्ञापन सौंपा।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
महुआ (वैशाली) क्षेत्र की लचर बिजली व्यवस्था को देखते हुए बिजली संघर्ष मोर्चा महुआ ने विद्युत सहायक अभियंता को विभिन्न मांगों की ज्ञापन सोपा । यह ज्ञापन डॉक्टर ललित घोष के नेतृत्व दिया गया ।अपने ज्ञापन में संघर्ष मोर्चा में मांग की है कि स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाने संबंधी आदेश को अविलंब रोक लगाई जाए ,क्षेत्र में लो वोल्टेज के कारण बिजली समस्या का दूर की जाए । किसानो के लिए निशुल्क बिजली व्यवस्था के साथ ही साथ पूर्व में दिए गए किसान के आवेदन पर अभिलंब बिजली कनेक्शन लगाते हुए निशुल्क बिजली आपूर्ति करने की मांग की। डॉक्टर घोष ने पत्रकारों से कहा कि महुआ क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बिल्कुल ही चरमरा गई है। कहीं तार के टूटने या झूलने के कारण बिजली संबंधी दुर्घटना घटती रहती है, वही लो वोल्टेज होने के कारण सही रूप से बिजली का लोग उपयोग नहीं कर पाते हैं। सबसे आश्चर्य की बात है की स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाकर उपभोक्ताओं पर आर्थिक दबाव सरकार दे रही है ।बिजली संघर्ष मोर्चा की विभिन्न मांगों को सरकार नहीं मानेगी तो चरनबद्ध तरीके से धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की।
