प्रेम प्रसंग मामले में दो समुदाय के बीच घंटो चली लाठी डंडे, संप्रदायिक दंगा होने की संभावना
प्रेम प्रसंग मामले में दो समुदाय के बीच घंटो चली लाठी डंडे, संप्रदायिक दंगा होने की संभावना
*मारपीट के बाद रात भर पुलिस करती रही कैंप, 24 घंटे बीत जाने के बाद प्रेमी पक्ष ने कराया प्राथमिकी दर्ज
विभूतिपुर/समस्तीपुर
थाना क्षेत्र के महम्मदपुर सकड़ा पंचायत में प्रेम प्रसंग को लेकर संप्रदायिक दंगा भड़कने की संभावना बनी हुई है।घंटो हुए मारपीट एवं रात भर कैंप करती रही पुलिस कैंप। 24 घंटे बीत जाने के बाद प्रेमी पक्ष के द्वारा मो० यासीन,मो० मुख्तार,मो० अंसार सहित 20 नामजद व 30 अज्ञात लोगों के विरुद्ध आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर सकड़ा पंचायत के एक गांव में मुस्लिम समुदाय की लड़की के साथ हिंदू समुदाय के प्रथम जाति के युवक से आंख चार हो गया। प्यार इस चरम पर पहुंचा कि दोनों प्रेमी युगल शादीशुदा होने के बावजूद भी प्रेम का प्रभाव इतना चल गया की उठ खड़ा हुए और सामाजिक बंधनों को तोड़ प्यार का इजहार करने घर से निकल पड़े। करीब 20 दिन पहले घर से निकला प्रेमी युगल के परिजनों के बीच काफी जद्दोजहद के बाद समाजिक पंचायत में 500000 रुपया के सामाजिक मुचलके प्रेमी युगल को गांव से निकालने सहित अन्य सामाजिक बंधनों के द्वारा लड़की एवं लड़का पक्ष के लोगों को जवाब दिया गया। इस फैसले में समाज के कुछ बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों को यह तुगलकी फरमान नहीं भाया और मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवियों के साथ बैठकर आपस में मशवरा कर दोनों समुदाय के बीच सामूहिक रूप से लड़की वापसी के निर्णय पर मामले को दबाया गया। पंचायत में यह फैसला होने की जानकारी मिल रही है कि 5 दिनों के अंदर लड़की को ढूंढ कर वापस की जाने की बात कही गई थी। लड़की पक्ष के लोगों ने 5 दिनों तक इंतजार कर अपनी लड़की का अता-पता नहीं होने पर लड़का पक्ष के लोगों के घर पहुंच कर इसकी जानकारी लेना चाहा। लेकिन समुचित उत्तर नहीं मिलने पर दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया एवं दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे से लैस होकर सड़क पर उतर आए। लाठी-डंडे का तांडव करीब 1 घंटे तक चलता रहा। गांव के लोग मूकदर्शक बने देखते रहे। इसी बीच स्थानीय जनप्रतिनिधि को जानकारी मिलने के बाद जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन मामला इतना तूल पकड़ चुका था कि जनप्रतिनिधि को भी इस आक्रोश को झेलना पड़ा और लाठी भी खानी पड़ी इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस अपने दल बल के साथ ठिकाने पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया एवं मामले की जांच में जुट गई। वहीं दूसरी ओर पुनः संप्रदायिक मामला तूल न पकड़े इसके लिए पूरी रात पंचायत चलती रही लेकिन सुलह नहीं हो पाई।वही इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि प्रेमी पक्ष से आवेदन मिला है।प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
