April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गणिनाथ गोविंद की दो दिवसीय वार्षिक पूजा सम्पन- श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़-

गणिनाथ गोविंद की दो दिवसीय वार्षिक पूजा सम्पन-
श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़-
संसू जागरण,नयागांव(सारण)
सोनपुर प्रखंड अंतर्गत चतुरपुर पंचायत के सिताबगंज तथा परमानन्द पुर पंचायत स्थित गणिनाथ गोविंद जी की दो दिवसीय वार्षिक पूजनोत्सव शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
बताते चले कि छपरा पटना मुख्यमार्ग से दक्षिण पश्चिम सिताबगंज,परमानन्द पुर में कल्लू घाट से सटे गंगा नदी के किनारे गणिनाथ की यह मंदिर 1965 से विराजमान है जहाँ प्रत्येक वर्ष की तरह कृष्ण जन्माष्टमी के पश्चात पहले शनिवार को ग्रामवासियों के द्वारा गणिनाथ गोविंद की वार्षिक पूजा का भव्य आयोजन किया गया।पूजा का कार्यक्रम सुबह नौ बजे से ही वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत शुरू हुआ और दिन भर पूजा अर्चना की कार्यवाही चलता रहा इस दौरान पूजा करने व परसाद चढ़ाने के लिए मंदिर परिसर में हजारो महिला पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही तत्पश्चात श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए मंदिर परिसर में ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बता दे कि सारण जिले के सिताबगंज में गणिनाथ गोविंद जी की यह पहला मंदिर है जहाँ वैश्य समाज के लोग दूर दराज के कई जिलों मोतिहारी,आरा, पटना से आकर अपने कुल देवता की वार्षिक पूजा बड़े धूमधाम से करते है इसके साथ ही भव्य भंडारा का आयोजन किया गया।इस दौरान मुख्यरूप से अध्यक्ष चंद्रभूषण प्रसाद, उपाध्यक्ष संजय साह,रतनलाल साह, रमेश साह,दिनेश्वर साह, नागेन्द्र साह,अशोक साह, अरुण साह,दिनेश प्रसाद गुप्ता, सुनेश्वर साह,राजेंद्र प्रसाद समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणिनाथ पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.