April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पंडित वेदानंद उमेश मिश्र रामजानकी कालेज महुआ में होगी अब कानून की पढ़ाई

 

पंडित वेदानंद उमेश मिश्र रामजानकी कालेज महुआ में होगी अब कानून की पढ़ाई

-बीसीआई (बार काउंसिल ऑफ इंडिया) ने दी तीन वर्षीय एल एलबी और पांच वर्षीय बीए-एलएलबी कोर्स संचालन की मान्यता।

राहुल गुप्ता, ब्यूरो-
हाजीपुर

जिले के महुआ प्रखंड अंतर्गत गद्दोपुर गांव अवस्थित पंडित वेदानंद उमेश मिश्र रामजानकी कालेज महुआ में अब स्नातक के साथ-साथ कानून की भी पढ़ाई होगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए महाविद्यालय के निदेशक पंडित उज्जवल कुमार मिश्र ने बताया की पंडित वेदानंद उमेश मिश्र रामजानकी कालेज को बीसीआई (बार काउंसिल ऑफ इंडिया) नई दिल्ली द्वारा शिक्षा नियम 2008 के विनियमों,मानको एवं प्रावधानों के शर्त के अधीन तीन वर्षीय एलएलबी तथा पांच वर्षीय बीए-एलएलबी कोर्स के संचालन की मान्यता प्रदान की है। पंडित मिश्रा ने बताया की महाविद्यालय को यह मान्यता सत्र 2024-25 से 120-120 सीटों पर नामांकन के लिए मिली है। इसके साथ ही भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर द्वारा तीन वर्षीय एलएलबी तथा पांच वर्षीय बीए-एलएलबी कोर्स में नामांकन तथा पढ़ाई कराने का संबंधन प्रदान किया है। इसके पूर्व शिक्षा विभाग ने भी महाविद्यालय को कोर्स संचालित करने हेतू अनापत्ति अनुमोदन प्रदान कर चुका है।श्री मिश्र ने बताया की तीन वर्षीय एलएलबी कोर्स में नामांकन हेतु न्यूनतम योग्यता स्नातक अथवा समकक्ष तथा पांच वर्षीय बीए-एलएलबी कोर्स में इन्टरमीडिएट पास छात्र-छात्राएं नामांकन करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.