वैशाली जिले में विभिन्न जगहों पर धूमधाम से मना शिक्षक दिवस समारोह ।
वैशाली जिले में विभिन्न जगहों पर धूमधाम से मना शिक्षक दिवस समारोह ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
हाजीपुर (वैशाली) भारतवर्ष के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती सभी शिक्षण संस्थानों में बड़े हर्ष उल्लास के साथ शिक्षक दिवस के रूप में आयोजित की गई । इस अवसर पर शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी शिक्षक एवं अभिभावक ने संयुक्त रूप से सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर केक काटकर शिक्षक दिवस समारोह मनाया ।सरकारी विद्यालयों, कॉलेज तथा प्राइवेट स्कूल, कोचिंग संस्थानों में बड़े ही धूमधाम के साथ शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया ।
महुआ प्रखंड क्षेत्र के सुरतपुर ग्राम स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में प्राचार्य शंकर मालाकार के नेतृत्व में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया ।इस मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।आगंतुक अतिथियों को सम्मानित किया गया ।इसी प्रखंड क्षेत्र के संत जोसेफ स्कूल सिंघाड़ा में सत्येंद्र सिंह एवं सीमा सिंह के नेतृत्व में शिक्षक दिवस मनाया गया।उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहांगीरपुर सलखन्नी में प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह के नेतृत्व में मनाया गया। पातेपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र में भी बड़े हर्ष उल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। कारगिल चौक,लखनीपुर मौदह में आस्था कंप्यूटर एजुकेशन मिशन के सभागार में केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया ।इस मौके पर संस्थान के डायरेक्टर अजीत कुमार सिंह, अध्यापक सुधीर मालाकार, विवेक कुमार, मो नफीस सहित कोचिंग संस्थान के अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित थे। सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के पहाड़पुर तोई, अंधरावर चौक स्थित बालेश्वर सिंह सुदामा देवी महाविद्यालय के सभा कक्ष में निदेशक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
