April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राजभाषा पखवाड़ा-2024 के अंतर्गत हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

राजभाषा पखवाड़ा-2024 के अंतर्गत हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

हाजीपुर 04.09.2024

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में 02.09.2024 से 25.09.2024 तक आयोजित राजभाषा पखवाड़ा के दौरान विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा रहा है. इसी क्रम में 04.09.2024 को हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ.

इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के कर्मियों ने भाग लिया. उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता के लिए पूर्व मध्य रेल के सभी विभागों को पूर्व में ही सूचित किया गया था. प्रतिभागियों को अपनी इच्छानुसार प्रतियोगिता में किसी एक विषय पर लिखना था. हिंदी निबंध प्रतियोगिता हेतु 02 विषय पूर्व में ही निश्चित किए गए थे.
1. आत्मनिर्भर भारत.
2. भारत की आत्मा-हिंदी.

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन राजभाषा अधिकारी श्री अनिल कुमार शर्मा ने किया. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा के प्रचार-प्रसार के निमित्त विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. इससे रेलकर्मियों को राजभाषा में कार्य करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है एवं रेल कार्यालय में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है.

इस प्रतियोगिता में कुल 06 पुरस्कार हैं : प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं प्रेरणा के 03 (तीन). आज के प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के कर्मचारी प्रतिभागी के रूप में ‍उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार पाने वाले प्रतिभागियों को दि. 25.09.2024 को राजभाषा पखवाड़ा-2024 पुरस्कार वितरण समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर महाप्रबंधक महोदय द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा. इस अवसर पर राजभाषा विभाग के श्री अशोक कुमार चौधरी, श्री विनय कृष्ण, श्री राजीव रंजन सिन्हा, श्री सुरेश महतो एवं सुश्री प्रतिभा केशरी का योगदान रहा. आज के कार्यक्रम का संचालन वरि. अनुवादक श्री राजकिशोर सिंह ने किया.

(सरस्वती चन्द्र)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.