April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शिक्षक समाजिक कल्याण को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं / आदिल शाहपुरी

शिक्षक समाजिक कल्याण को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं / आदिल शाहपुरी

नसीम रब्बानी
वैशाली शिक्षक भावी पीढ़ियों के दिमाग और चरित्र को आकार देकर सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । वे न केवल ज्ञान प्रदाता हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए मार्गदर्शक, रोल मॉडल और उत्प्रेरक के रूप में भी काम करते हैं। शिक्षकों का प्रभाव कक्षा से परे जाकर समुदायों की समग्र भलाई और प्रगति में योगदान देते हैं।शिक्षक सामाजिक कल्याण में योगदान देने के प्राथमिक तरीकों में से एक शिक्षा के माध्यम से है।
शिक्षा व्यक्तिगत सशक्तिकरण और सामाजिक विकास की कुंजी है। शिक्षक छात्रों को ज्ञान,आलोचनात्मक सोच कौशल और मूल्य प्रदान करते हैं, उन्हें जिम्मेदार बनाते हुए उनकी प्रोडक्टिविटी को पुष्ट करते हैं।
शिक्षित व्यक्तियों को सार्थक रोजगार मिलने, अर्थव्यवस्था में योगदान देने और जीवन के विभिन्न पहलुओं में सोच-समझकर निर्णय लेने की अधिक गुण होता है । जो अपनी गाड़ी मेहनत से सफलतापूर्वक बच्चों को सफल बनाने का अथक प्रयास करते हैं । इसके अलावा, शिक्षा सामाजिक गतिशीलता को सक्षम बनाती है, गरीबी के चक्र को तोड़ती है और व्यक्तियों और उनके परिवारों के जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार करती है।
शिक्षक सामाजिक एकता और समावेशिता को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कक्षा में, छात्र विविध पृष्ठभूमियों, संस्कृतियों और अनुभवों से आते हैं। शिक्षक एक समावेशी और स्वागत योग्य वातावरण को बढ़ावा देते हैं। यही वजह है कि समाज इस महान व्यक्ति को राष्ट्र निर्माता के रूप में देखते हैं और अपने नन्हें मुन्ने कोरे कागज को एक शिक्षक के हवाले कर अपने आप में आत्मविश्वास रखते हैं कि मेरा भी बच्चा पढ़ लिख कर महान बनेगा लेकिन यह समाज की अवधारणा धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है आज शिक्षक समाज में सब कुछ करने के बावजूद अपमानित हो रहे हैं जो कहीं ना कहीं राष्ट्र के निर्माण में बाधा डाल रही है हम आशा करते हैं कि गुरु का जो मान सम्मान समाज में पूर्व में था वह फिर लौट आए और गुरु भी अपने कर्तव्य को कर्तव्य लिस्ट होकर बच्चों को भी एक राष्ट्र निर्माता के रूप में सजाकर समाज में देने का काम करें ताकि यह पंक्ति दोहराया जाए गुरु गोविंद दोनों खड़े काकू लागूं पाव बलिहारी आपने गोविंद दियो बताए । यह बातें 5 सितंबर 2024 शिक्षक दिवस के दिन चेहरा काला अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय महमदपुर टोल सिंहा के सहायक शिक्षक श्री एजाज अहमद आदिल प्रभारी अमीरुल हक शिक्षिका अनीता सिंह कुमारी अमिता कुमारी ज्योति शमा परवीन ने सामूहिक रूप से छात्र-छात्राओं के समक्ष अपनी बातों को रखकर समाज में शिक्षक की महत्ता को बताया तथा चेहरा काला अंतर्गत सरकारी गैर सरकारी विद्यालय में काफी धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया जहां बच्चों ने अपने गुरुओं को शुभकामनाएं देते हुए उपहार में कलम और डा हमयरी भी पेश किया ।

रिपोर्ट के साथ फोटो एवं वीडियो संलग्न है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.