April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भव्या पोर्टल: राज्य में प्रथम स्थान पर है अनुमंडलीय अस्पताल बगहा

भव्या पोर्टल: राज्य में प्रथम स्थान पर है अनुमंडलीय अस्पताल बगहा

– अब तक हुआ 4 हजार 614 मरीजों का निबंधन
– अस्पताल में मरीजों को मिल रही हैं सभी सुविधाएं

बेतिया। 05 सितंबर
अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में अब तक 4 हजार 614 मरीजों का भव्या पोर्टल पर निबंधन हुआ है, जिससे वह राज्य में प्रथम स्थान पर आया है। अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि मरीजों को लगातार जागरूक करते हए भव्या पोर्टल के लाभ के बारे में जानकारी दी गयी है। लोगों को अनुमण्डलीय अस्पताल में इलाज कराने हेतु जागरूक किया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में बन्द सिजेरियन की व्यवस्था को चालू करने के साथ ही कई प्रकार की बीमारियों की जांच व इलाज की सुविधा मुहैय्या कराई जा रही है। जिससे मरीजों का अब रुझान बढ़ा है। उन्होंने बताया कि पूरे बिहार में अनुमंडलीय अस्पतालों की कुल संख्या 51 है। जिसमें एक अगस्त से अस्पताल प्रबंधन ने भव्या पोर्टल से निबंधन करते हुए मरीजों का इलाज आरंभ किया था। अब स्वास्थ्य विभाग की ताजा रैंकिंग जारी की गई है। इसमें अनुमंडलीय अस्पताल बगहा द्वारा अब तक 4 हजार 6 सौ 14 मरीज का निबंधन किया गया है। पहले स्थान पर बगहा, दूसरे नंबर पर डुमरांव (बक्सर), तीसरे पर निर्मली (सुपौल) है। प्रभारी उपाधीक्षक डॉ अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि इसके पूर्व में बगहा का स्थान पूरे राज्य में दूसरा था, अब पहला बनने पर डीएस ने सभी चिकित्सक, जीएनएमम, कर्मियों सहित बगहा के लोगों को धन्यवाद दिया है।

भव्या कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की हुई बैठक:

बगहा अनुमंडलिय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ अशोक कुमार तिवारी

मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन अंतर्गत वेब पोर्टल के माध्यम से पेपर लेस व्यवस्था बनाया जा रहा है। भव्या कार्यक्रम व स्वास्थ्य सम्बन्धित बातों को लेकर अनुमण्डलीय अस्पताल में गुरुवार को डॉ अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें भव्या कार्यक्रम के तहत दिए जा रहे सभी सेवाओं एवं उपलब्धियों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना अन्तर्गत भव्या कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही भव्या के सभी मॉड्यूल पर क्षमता वर्धन भी किया गया। इस मौके पर उपाधीक्षक डॉ ए के तिवारी, डॉ के बी एन सिंह, पीएसआई के प्रताप सिंह कोसियारी, सतीश कुमार, डॉ एस पी अग्रवाल, जीएनएम सरला, किरण व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.